https://hindi.sputniknews.in/20230612/afrika-men-hirasat-men-liye-gaye-16-bhartiy-navik-swadesh-laute-2436722.html
अफ्रीका में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविक स्वदेश लौटे
अफ्रीका में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविक स्वदेश लौटे
Sputnik भारत
अफ्रीकी अधिकारियों से भारत सरकार की लंबी बातचीत के बाद एक कार्गो जहाज के चालक दल के कुल 16 भारतीय सदस्य स्वदेश लौट आए हैं, जहां वे नौ महीने से अधिक समय तक हिरासत में थे।
2023-06-12T17:15+0530
2023-06-12T17:15+0530
2023-06-12T17:15+0530
राजनीति
भारत
दक्षिण अफ्रीका
तेल
तेल उत्पादन
तेल का आयात
बचाव कार्य
क्रूज पोत
व्यापार गलियारा
द्विपक्षीय व्यापार
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/05/0a/1887494_0:161:3067:1886_1920x0_80_0_0_83a39b532b4f5e43785cce6534bcda07.jpg.webp
भारतीय तेल टैंकर एमटी वीर इदुन के 26 सदस्यीय चालक दल का हिस्सा थे, जिसे इक्वेटोरियल गिनी की नौसेना द्वारा अगस्त 2022 में अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में हिरासत में लिया गया था। इक्वेटोरियल गिनी में कुछ समय तक रहने के बाद, चालक दल को नाइजीरिया ले जाया गया था।दरअसल जहाज और चालक दल पर तेल चोरी सहित विभिन्न झूठे अपराधों का आरोप लगाया गया था। जहाज के चालक दल में 16 भारतीयों के अलावा आठ श्रीलंकाई नागरिक, एक पोलिश नागरिक और एक फिलिपिनो शामिल थे।भारत सरकार ने इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में अपने मिशनों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। नाइजीरियाई सरकार के हस्तक्षेप के बाद चालक दल के सदस्यों को जेल की बजाय जहाज पर रहने की अनुमति दी गई। भारतीय मिशन के अधिकारियों द्वारा लंबे वार्ता के बाद नागरिकों की रिहाई हो पाई।बता दें कि चालक दल के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व की व्यवस्था करने के लिए भारतीय अधिकारियों ने शिपिंग कंपनी के साथ काम किया। भारतीय पक्ष ने नाइजीरियाई अधिकारियों को बताया कि कोई तेल चोरी नहीं हुई थी और पोत द्वारा ले जाए जाने वाले कार्गो के लिए आवश्यक अनुमति दी गई थी।
https://hindi.sputniknews.in/20230508/199-bhartiiy-machuaaron-ko-riha-karega-pakistaan-1854566.html
भारत
दक्षिण अफ्रीका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2023
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_aaa84970670ff12d035bdeaaba5552f0.jpg.webp
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_aaa84970670ff12d035bdeaaba5552f0.jpg.webp
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/05/0a/1887494_169:0:2898:2047_1920x0_80_0_0_d8f94abcd3489c4c392a51ef902ff1b5.jpg.webpSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_aaa84970670ff12d035bdeaaba5552f0.jpg.webp
16 भारतीय नाविक भारत लौटे, चालक दल पर तेल चोरी का आरोप, नौ महीने से अधिक समय तक नाइजीरिया के हिरासत में, जेल की बजाय जहाज पर रहने की अनुमति, चालक दल के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व की व्यवस्था, कार्गो के लिए आवश्यक अनुमति, अफ्रीका में संबंधित अधिकारियों के साथ भारत सरकार की लंबी बातचीत, 16 भारतीय नाविक अफ्रीका में गिरफ्तार
16 भारतीय नाविक भारत लौटे, चालक दल पर तेल चोरी का आरोप, नौ महीने से अधिक समय तक नाइजीरिया के हिरासत में, जेल की बजाय जहाज पर रहने की अनुमति, चालक दल के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व की व्यवस्था, कार्गो के लिए आवश्यक अनुमति, अफ्रीका में संबंधित अधिकारियों के साथ भारत सरकार की लंबी बातचीत, 16 भारतीय नाविक अफ्रीका में गिरफ्तार
अफ्रीका में हिरासत में लिए गए 16 भारतीय नाविक स्वदेश लौटे
अफ्रीकी अधिकारियों से भारत सरकार की लंबी बातचीत के बाद एक कार्गो जहाज के चालक दल के कुल 16 भारतीय सदस्य स्वदेश लौट आए हैं, जहां वे नौ महीने से अधिक समय तक हिरासत में थे।
भारतीय
तेल टैंकर एमटी वीर इदुन के
26 सदस्यीय चालक दल का हिस्सा थे, जिसे
इक्वेटोरियल गिनी की नौसेना द्वारा अगस्त 2022 में
अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में हिरासत में लिया गया था। इक्वेटोरियल गिनी में कुछ समय तक रहने के बाद, चालक दल को नाइजीरिया ले जाया गया था।
दरअसल जहाज और चालक दल पर तेल चोरी सहित विभिन्न झूठे अपराधों का आरोप लगाया गया था। जहाज के चालक दल में 16 भारतीयों के अलावा आठ
श्रीलंकाई नागरिक, एक पोलिश नागरिक और एक फिलिपिनो शामिल थे।
भारत सरकार ने इक्वेटोरियल गिनी और नाइजीरिया में अपने मिशनों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। नाइजीरियाई सरकार के हस्तक्षेप के बाद चालक दल के सदस्यों को जेल की बजाय जहाज पर रहने की अनुमति दी गई। भारतीय मिशन के अधिकारियों द्वारा लंबे वार्ता के बाद
नागरिकों की रिहाई हो पाई।
बता दें कि चालक दल के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व की व्यवस्था करने के लिए भारतीय अधिकारियों ने शिपिंग कंपनी के साथ काम किया। भारतीय पक्ष ने नाइजीरियाई अधिकारियों को बताया कि कोई तेल चोरी नहीं हुई थी और पोत द्वारा ले जाए जाने वाले कार्गो के लिए आवश्यक अनुमति दी गई थी।