ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

जापान ने की पानी पर स्थित भविष्य के शहर के निर्माण की परियोजना प्रदर्शित

© N-ArkDogen City
Dogen City - Sputnik भारत, 1920, 13.06.2023
सब्सक्राइब करें
भविष्य के शहर का निर्माण 2030 में शुरू करने की योजना है, लेकिन पानी पर उस जगह को नहीं चुना गया है जहां यह स्थित होगा।
N-Ark नामक एक जापानी कंपनी ने पानी पर शहर के निर्माण की परियोजना को दर्शाया, जिसकी संज्ञा डोजेन सिटी होगी और जो 40 हजार लोगों को ऊर्जा, भोजन और पानी प्रदान करने में सक्षम होगा।

डोजेन 4 किमी के व्यास वाला चक्र जैसा दिखता है, जिसके अंदर विभिन्न इमारतें स्थित हैं। आर्किटेक्ट्स का कहना है कि चक्र जैसा यह आकार शहर को सूनामी सहित कठोर मौसम का सामना करने में सहायता देगी।

© Photo : N-ArkDogen City
Dogen City - Sputnik भारत, 1920, 13.06.2023
Dogen City
इस जापानी कंपनी की परियोजना के अनुसार, उस शहर में लगभग 10,000 निवासी रहेंगे, साथ ही वहाँ किसी भी समय 30,000 पर्यटक भी आ सकेंगे।
© N-ArkDogen City
Dogen City - Sputnik भारत, 1920, 13.06.2023
Dogen City
N-Ark की परियोजना के अनुसार, उस शहर में सौर पैनलों और पवन टर्बाइनों सहित हरित ऊर्जा के विभिन्न संसाधन स्थित होंगे जिनकी सहायता से उसको ऊर्जा मिलेगी। इसके साथ यहाँ बहुत सी खाद्य उत्पादन सुविधाएं, स्कूल, खेल क्षेत्र, अस्पताल, पार्क, स्टेडियम, होटल और कार्यालय भी बनाए जाएंगे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала