यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पश्चिम रूस में स्थिति अस्थिर करने के लिए यूक्रेन का उपयोग करता है: राष्ट्रपति पुतिन

 - Sputnik भारत, 1920, 13.06.2023
सब्सक्राइब करें
रूस ने फरवरी 2022 में आठ सालों के दौरान कीव शासन के नरसंहार से पीड़ित लोगों की रक्षा करने के लिए यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को शुरू किया था। जवाब में पश्चिमी देश यूक्रेन में और अधिक हथियारों की आपूर्ति करने लगे थे और रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को सैन्य पत्रकारों से भेंट की। इस भेंट वार्ता के दौरान उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर टिप्पणी की।
विवरण के लिए हमारा लेख पढ़ें!

पश्चिम के लिए यूक्रेन की भूमिका के बारे में

पश्चिम यूक्रेन का उपयोग रूस में स्थिति अस्थिर करने के लिए करता है, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा।

"यूक्रेन, रूस में स्थिति अस्थिर करने के लिए काम के क्षेत्रों में से एक है। सोवियत संघ के पतन पर निर्णय लेते समय निश्चित रूप से यह ध्यान में रखना चाहिए था," सैन्य पत्रकारों के साथ बैठक में उन्होंने कहा।

यूक्रेनी जवाबी हमले के बारे में

यूक्रेनी जवाबी हमले पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि वह 4 जून को शुरू हुआ और आज भी जारी है, हालांकि, जवाबी हमले के दौरान यूक्रेन किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हुआ
इसके अलावा, पुतिन ने रूस पर ड्रोन हमलों के बारे में कहा कि सीरिया में ऐसा भी हुआ था, लेकिन लोगों ने जल्दी से समझा था कि इससे लड़ना किस तरह चाहिए, यहाँ भी मुद्दे को सुलझाना संभव है।
 - Sputnik भारत, 1920, 11.06.2023
Sputnik मान्यता
स्कॉट रिटर: यूक्रेनी जवाबी हमले को कड़ी रक्षा का सामना करना पड़ा

कखोवका हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट के बारे में

रूसी राष्ट्रपति ने उस मुलाकात के दौरान कहा कि कखोवका हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट में दुर्घटना ने यूक्रेन के आक्रमण को विफल कर दिया।

“रूस निश्चित रूप से कखोवका हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट में दुर्घटना में दिलचस्पी नहीं लेता था, नए रूसी क्षेत्रों के लिए ये गंभीर परिणाम हैं,” पुतिन ने इसके साथ बताया।

याद दिलाएं कि 6 जून की रात को यूक्रेन के सशस्त्र बलों की गोलाबारी के परिणामस्वरूप कखोव्का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट को नुकसान पहुंचाया गया था। वह खेरसॉन क्षेत्र में स्थित है, जो जनमत संग्रह के बाद सितंबर 2022 में रूस का अभिन्न अंग बन गया था।

विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों के बारे में

विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस यूक्रेन का असैन्यीकरण कर रहा है।
पुतिन ने यह भी कहा कि विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्य वर्तमान स्थिति के अनुसार बदल रहे हैं, लेकिन सामान्य तौर पर वे वही रहते हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала