यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पश्चिम ने यूक्रेन में कुछ हथियारों की आपूर्ति नहीं की, बहुत हथियार अनुपयोगी हैं: मीडिया

© Photo : Senior Airman Greg L. Davis, U.S. Air ForceДва истребителя F-16 Fighting Falcons ВВС США во время операции НАТО "Союзные силы" 20 апреля 1999 года
Два истребителя F-16 Fighting Falcons ВВС США во время операции НАТО Союзные силы 20 апреля 1999 года - Sputnik भारत, 1920, 19.06.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - पश्चिम ने यूक्रेन से हथियार देने का वादा किया था, लेकिन हथियारों के एक हिस्से की आपूर्ति नहीं की, एक और हिस्सा संघर्ष के दौरान उपयोग के लिए अनुपयोगी निकला, एक अमेरिकी समाचार पत्र ने यूक्रेनी दस्तावेजों, सूत्रों और यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री का हवाला देते हुए रिपोर्ट की।
इसकी रिपोर्ट में कहा गया कि फरवरी 2022 से पिछले साल के अंत तक, कीव ने हथियारों के आपूर्तिकर्ताओं को अनुबंधों के तहत 800 मिलियन डॉलर से अधिक राशि को हस्तांतरित किया था, लेकिन वे अनुबंध पूरी तरह से या आंशिक रूप से पूरे नहीं किए गए। कीव की हथियारों की खरीद में शामिल दो सूत्रों का दावा है कि अंत में कुछ गायब हथियारों की आपूर्ति की गई, कुछ अपूर्तिकर्ताओं ने पैसे लौटाए। हालाँकि, इस साल के वसंत में करोड़ों डॉलर के अनुबंध रहे जिनको पूरा नहीं किया गया।
"ऐसी स्थिति थी जब हमने भुगतान किया था और [हथियार] प्राप्त नहीं किया," यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री वलोडिमिर गवरीलोव ने उस मीडिया को बताया।
इसके अलावा, पश्चिमी सहायता के हिस्से के रूप में यूक्रेन को दिए गए हथियार अक्सर यूक्रेनी सैनिकों द्वारा उपयोग के लिए अनुपयुक्त निकलते थे या उनको मरम्मत की आवश्यकता थी या उनको केवल भागों में विभाजित करना संभव था। विशेषज्ञ बताते हैं कि किसी भी समय कीव के लगभग 30 प्रतिशत हथियारों की मरम्मत की जा रही है।
यूक्रेन के अधिकारी ने इस अखबार को बताया कि कीव उससे थक गया है कि उससे कहा जाता है कि हथियारों की पर्याप्त संख्या है, लेकिन इसके साथ ऐसे हथियारों की आपूर्ति की जाती है जिसको मरम्मत की जरूरत है या अनुबंधों को पूरा नहीं किया जाता है।
Foreign Minister Sergey Lavrov takes part in the first Plenary Session of G20 Foreign Ministers' meeting - Sputnik भारत, 1920, 19.06.2023
विश्व
रूस और पश्चिम के बीच टकराव ने अन्य देशों के साथ काम करने के नए अवसर दिए: लवरोव
इससे पहले, रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा था कि यूक्रेन के लिए हथियार वाला कोई भी समान रूस के लिए वैध लक्ष्य बन जाएगा। क्रेमलिन ने कहा कि पश्चिम द्वारा यूक्रेन में हथियारों की बड़ी आपूर्ति करना रूसी-यूक्रेनी वार्ता को सफल करने में मदद नहीं देगी और इसका प्रभाव नकारात्मक होगा।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала