ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

'योग एक जीवन-शैली है': प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

© @BJP4IndiaPrime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi  - Sputnik भारत, 1920, 21.06.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक योग सभा के सम्बोधन में एकता की अपील की।
21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के पास एक उद्यान में संयुक्त राष्ट्र के कुछ स्थायी प्रतिनिधियों सहित 180 देशों के राजनयिक एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स भी शामिल थे। आयोजित सभा में योग प्रेमियों ने पीले दरियों बिछा कर योग किया ।
Indian Prime Minister Narendra Modi performs yoga to mark International Day of Yoga in Dehradun, India, Thursday, June 21, 2018. - Sputnik भारत, 1920, 21.06.2023
ऑफबीट
'भारत की अपील पर 180 से अधिक देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक है': प्रधान मंत्री मोदी
समारोह में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा, "आप में से कई लोग बहुत दूर से आए हैं। अधिकांशतः सूर्योदय से पहले जग गए हैं। आप सभी को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। योग का अर्थ एकता है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी उम्र या आपका लिंग जो भी हो, हर कोई योग का अभ्यास कर सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा: "आप इसे घर पर या बाहर भी कर सकते हैं। आप अकेले या समूह में, बिना गुरु और उनके साथ भी अभ्यास कर सकते हैं। यह सभी के लिए है। सभी संस्कृतियों के लिए है।"
उन्होंने जोड़ा, "योग एक जीवन-शैली है। तो आइए एकजुट हों और हाथ मिलाएँ। सभी खुश और स्वस्थ रहें।"
उन्होंने याद दिलाया कि नौ साल पहले उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव किया था। "यह देखकर मुझे खुशी है कि पूरी दुनिया ने तब इस विचार का समर्थन किया," उन्होंने कहा।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала