डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूसी युद्धपोत ने नकली दुश्मन के जहाज से लॉन्च की गई क्रूज मिसाइल को नष्ट किया

सब्सक्राइब करें
रूसी बेड़ा रूस की सीमाओं के पास विभिन्न समुंदरों में अक्सर सैन्य अभ्यास करता रहता है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया जिस में जापान सागर में समुद्री परीक्षणों के दौरान कार्वेट "रेज़कीय" वायु रक्षा प्रणाली के माध्यम से एक जहाज-विरोधी क्रूज़ मिसाइल "मॉस्किटो" को मार गिराते हुए दिखाई दिया।
दुश्मन के जहाज की भूमिका R-20 मिसाइल नाव ने निभाई थी, जिसने ‘मॉस्किटो” जहाज-विरोधी क्रूज़ मिसाइल को उस क्षेत्र में लॉन्च किया था जहां कार्वेट स्थित था।
कार्वेट के चालक दल ने मिसाइल के लॉन्च को देखकर जहाज से सुरक्षित दूरी पर रेडट नामक विमान-विरोधी मिसाइल प्रणाली की मदद से सुपरसोनिक लक्ष्य को नष्ट कर दिया था। वायु रक्षा प्रणाली के साथ 100-मिमी A-190 तोपखाने माउंट ने भी लक्ष्य पर गोलीबारी की थी।
Sheeps infographic - Sputnik भारत, 1920, 25.06.2023
रूस की खबरें
आधुनिक यात्री हाइड्रोफिल्स: रूस में उनका इतिहास और वर्तमान स्थिति
इस से कुछ समय पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक और वीडियो प्रकाशित किया था जिस में रूसी प्रशांत बेड़े के नौसैनिकों को यूक्रेनियन सशस्त्र बलों के आक्रमण को रोकते हुए दिखाया गया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала