यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेनी सैन्य खुफिया की शिकायत है कि भागीदार 'हिंसक' आक्रमण की अपील कर रहे हैं

 - Sputnik भारत, 1920, 29.06.2023
सब्सक्राइब करें
जबकि रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई को 4 जून के बाद नुकसान हुआ और वह असफल रही, पश्चिमी अधिकारी कथित तौर पर कुछ ठोस सबूत देखने के लिए उत्सुक हैं कि कीव की सेनाओं को बड़ी सैन्य सहायता देने से कोई फायदा हुआ है।
कीव शासन यूक्रेनी कार्रवाई को तेज करने के अपने साझेदारों के लगातार आह्वानों से निराश है, एक यूके मीडिया ने बुधवार को बताया।
यूक्रेनी सैन्य खुफिया विभाग के एक सूत्र के हवाले से उस मीडिया ने कहा, "मैं उस कूटनीतिक तरीके से बताऊँ जो यहाँ संभव है। कुछ साझेदार हम से आगे बढ़ने और हिंसक तरीके से लड़ने को कह रहे हैं, लेकिन उनको हमें आवश्यक हार्डवेयर और हथियार देने में बहुत समय लगता है।"
सूत्र ने बताया कि यूक्रेन के सैन्य कमांडर कमजोर हुई अपनी सेना की रक्षा करना चाहते हैं, और यह भी कहा कि कीव के सैनिक जितनी तेजी से आगे बढ़ सकते हैं, उतनी तेजी से यह कर रहे हैं, जबकि पश्चिमी सलाहकार उनसे कहते हैं कि झटके और गति की कमी के कारण लंबी अवधि में अधिक लोगों की मौत हो जाएगी।
यूक्रेन में रूस के खिलाफ छद्म युद्ध लड़ने वाले वाशिंगटन और उसके पश्चिमी सहयोगियों द्वारा प्रदान किए गए सभी हथियारों के बावजूद, कीव शासन के बलों की प्रगति कई अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों की अपेक्षा से कम है, मीडिया ने कहा। इसके अलावा, सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन के हालिया हमलों के दौरान "भारी नुकसान" हुआ है।
हालाँकि, अपनी सारी हताशा के बावजूद, यूक्रेन रूसी पेशेवर रक्षात्मकों के खिलाफ "आगे बढ़ने" की पश्चिमी मांगों को शायद ही नजरअंदाज कर सकता है।
 - Sputnik भारत, 1920, 29.06.2023
यूक्रेन संकट
रूसी T-80BVM टैंक को यूक्रेनी ब्रैडली पर गोलीबारी करते हुए देखें
यूक्रेन ने जून की शुरुआत में अपना जवाबी हमला शुरू किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बार-बार कहा है कि यूक्रेनी सैनिक दक्षिण डोनेट्स्क, आर्टेमोव्स्क और ज़पोरोज्ये दिशाओं में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ने अपने जवाबी हमले की शुरुआत के बाद 259 टैंक और 780 बख्तरबंद वाहन खो दिए हैं। कई पश्चिमी मीडिया ने कीव के जवाबी हमले के बुड़े परिणामों पर ध्यान दिया, जबकि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने स्वीकार किया कि प्रगति "इच्छा से धीमी" है।

पेंटागन के अनुसार, अमेरिका ने जनवरी 2021 के बाद से कीव की सुरक्षा सहायता में 41.2 अरब डॉलर का निवेश किया है, जिसमें फरवरी 2022 में यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से 40.5 अरब डॉलर से अधिक राशि शामिल है। 27 जून को, पेंटागन ने 500 मिलियन डॉलर तक का अतिरिक्त सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की। लेकिन सैन्य सहायता के बावजूद, यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई असफल हुई है।
Подготовка к параду в честь Дня независимости в Вашингтоне - Sputnik भारत, 1920, 28.06.2023
यूक्रेन संकट
अमेरिकी ब्रैडली बख्तरबंद वाहन यूक्रेनी जवाबी हमले को बढ़ावा क्यों नहीं देंगे?
संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वासिली नेबेंज़्या ने हाल ही में यूक्रेनी जवाबी हमले को "आत्मघाती" कहा। रूस पश्चिमी हथियारों को नष्ट करना जारी रखता है, जबकि कीव लड़ाई के मैदान पर कोई सफलता दिखाने में विफल रहा। यूक्रेनी सेना की हालिया हार पर टिप्पणी करते हुए, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ऐसा लगता है कि कीव के सहयोगियों ने "रूस से आखिरी यूक्रेनी तक लड़ने का निर्णय किया है।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала