यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी तोपखाने को यूक्रेनी उग्रवादियों को नष्ट करते हुए देखें

सब्सक्राइब करें
कीव ने जून की शुरुआत में अपना जवाबी हमला शुरू किया था और रूसी सशस्त्र बलों की मजबूत रक्षा-पंक्ति में लड़खड़ा गया। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने भारी नुकसान झेलते हुए किसी भी दिशा में अपने लक्ष्य हासिल नहीं किए हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने फुटेज जारी किया है जिसमें रूसी तोपखाने को यूक्रेनी उग्रवादियों को नष्ट करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में नजर आया कि एक पश्चिमी निर्मित बख्तरबंद वाहन रूसी सशस्त्र बलों के ठिकाने पर हमला करने की कोशिश करते हुए फंस गया है।
यूक्रेनी ड्राइवर अनुभवहीन था और पश्चिमी उपकरणों का आदी नहीं था, और मशीन फिसल गई। इसके परिणामस्वरूप कीव उग्रवादियों में दहशत फैल गई और रूसी तोपचियों ने इसका लाभ उठाया।
रक्षा मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक बहुप्रचारित जवाबी हमले की शुरुआत से कीव ने पश्चिमी टैंकों सहित 3,000 सैन्य उपकरणों और लगभग 26,000 सैनिकों से महरूम हो गया है।
 - Sputnik भारत, 1920, 12.07.2023
Explainers
WW2 की सबसे बड़ी टैंक लड़ाइयों में से एक, जानें प्रोखोरोव्का भिड़ंत के बारे में
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала