राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर

© AFP 2023 NOAH SEELAMA man rides a two-wheeler with two children covered with plastic sheets during a monsoon rainfall in Hyderabad on July 18, 2023.
A man rides a two-wheeler with two children covered with plastic sheets during a monsoon rainfall in Hyderabad on July 18, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 19.07.2023
सब्सक्राइब करें
देश के काई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अधिक बारिश की संभावना के साथ महाराष्ट्र राज्य के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
भारत के पहाड़ी राज्यों में ताजा बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर 205.72 मीटर पर बह रही है, और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश से अस्त व्यस्त हुए राज्य उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में येलो अलर्ट और 21 जुलाई के लिए अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और तूफान के पूर्वानुमान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह को एक बार फिर यमुना खतरे के निशान को पार कर गई। यमुना नदी खतरे के स्तर 205.33 मीटर से थोड़ा ऊपर 205.72 मीटर पर बह रही है। इसके अलावा मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पहाड़ी इलाकों में बारिश के बीच यमुना का जलस्तर के और बढ़ने की आशंका है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала