यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन ने रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र के गाँव पर क्लस्टर बमों से आक्रमण किया

© AP PhotoA cluster bomb
A cluster bomb  - Sputnik भारत, 1920, 22.07.2023
सब्सक्राइब करें
इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता किर्बी ने कहा कि यूक्रेन ने क्लस्टर हथियारों का उपयोग शुरू कर दिया है, साथ ही कहा कि कीव उनका "उचित" उपयोग कर रहा है।
बेल्गोरोद क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के अनुसार यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने बेल्गोरोद में नागरिक बुनियादी ढांचे के विरुद्ध क्लस्टर हथियारों का प्रयोग किया, झुरावलेवका गाँव पर गोलाबारी की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उग्रवादियों ने MLRS से दागे गए 21 तोपखाने के गोले और 3 क्लस्टर प्रोजेक्टाइल का प्रयोग किया।

इसके अलावा राष्ट्रवादियों ने गाँव के विरुद्ध ग्रेनेड लांचर और कामिकेज़ ड्रोन का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी सैनिकों ने ग्रेनेड लांचर, तोपखाने और मानव रहित विमान का उपयोग करके बेल्गोरोद क्षेत्र के एक अन्य गाँव शेतिनोव्का पर भी गोलाबारी की।

ग्लैडकोव के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ या बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं हुआ।

व्लादिमीर पुतिन ने इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए याद दिलाया कि पिछले ज़माने में अमेरिकी प्रशासन इस तरह की कार्रवाइयों को अपराध करार देता था।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी द्वारा पहली बार क्लस्टर बम विकसित किए गए थे, हालाँकि युद्ध में सभी प्रमुख शक्तियों ने अपने समान उपकरण विकसित किए थे। वे वियतनाम, लाओस और कंबोडिया में अमेरिकी युद्ध के दौरान और उसके बाद कुख्यात हो गए, जहाँ कम्युनिस्ट ताकतों के खिलाफ़ भारी संख्या में क्लस्टर बमों का प्रयोग किया गया था।
Russia's President Vladimir Putin delivers his regular address to the Federal Assembly on 21 February 2023. - Sputnik भारत, 1920, 16.07.2023
यूक्रेन संकट
रूस को कार्रवाई को प्रतिबिंबित करने का अधिकार है - पुतिन क्लस्टर हथियारों की आपूर्ति पर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала