विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

ISRO ने जारी की चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर

© PhotoThe Moon, as viewed by #Chandrayaan3 spacecraft during Lunar Orbit Insertion (LOI) on August 5, 2023.
The Moon, as viewed by #Chandrayaan3 spacecraft during Lunar Orbit Insertion (LOI) on August 5, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 07.08.2023
सब्सक्राइब करें
भारत का चंद्रयान-3 मिशन अब तक सुचारू रहा है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के तीसरे मानवरहित चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 द्वारा खींची गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें जारी की हैं।

"5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा प्रविष्टि (LOI) के दौरान चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान द्वारा देखा गया चंद्रमा," मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा ट्वीट किया गया।

शनिवार को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद इसरो को एक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था कि 'मुझे चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस हो रहा है।'
दरअसल चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश अंतरिक्ष एजेंसी के महत्वाकांक्षी 600 करोड़ रुपये के चंद्रयान-3 चंद्र मिशन में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित हुआ है।
बता दें कि 22 दिन के के सफर के पश्चात चंद्रयान-3 शनिवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया था। चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने और अध्ययन करने के लिए इसरो ने प्रक्षेपित किया था, जहां पहले कोई अन्य देश नहीं गया है।
Chandrayaan-2 - Sputnik भारत, 1920, 01.08.2023
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चंद्रयान 3 ने पृथ्वी की कक्षा छोड़ चंद्रमा की ओर कदम बढ़ाए
गौरतलब है कि 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है और अगले 18 दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए महत्वपूर्ण होंगे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала