व्यापार और अर्थव्यवस्था

भारत के विदेश व्यापार ने शुरुआती छह महीने में किया $800 बिलियन का आंकड़ा पार: GTRI

© Photo : DeloPortsDeloPorts, Ruscon
DeloPorts, Ruscon - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2023
सब्सक्राइब करें
हालांकि, इस वर्ष के छह महीनों के दौरान आयात 5.9 प्रतिशत घटकर 415.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि जनवरी-जून 2022 में यह 441.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
वैश्विक व्यापार अनुसंधान पहल (GTRI) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को कहा कि भारत के विदेश व्यापार ने शुरुआती छह महीने में $800 बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।
वैश्विक मांग में मंदी के बावजूद, भारत के सेवा क्षेत्रों में स्वस्थ वृद्धि ने 2023 की पहली छमाही के दौरान देश के कुल निर्यात और सेवाओं के आयात को 800 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार करने में मदद की है।
"भारत का विदेशी व्यापार (माल और सेवाओं का निर्यात और आयात) जनवरी-जून 2023 के दौरान 800.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले साल की समान अवधि (जनवरी-जून 2022) की तुलना में 2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है," रिपोर्ट में कहा गया। 
GTRI के विश्लेषण के अनुसार, इस साल जनवरी-जून के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात 1.5 प्रतिशत बढ़कर 385.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया जो जनवरी-जून 2022 में यह 379.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
Indian rupee  - Sputnik भारत, 1920, 18.08.2023
व्यापार और अर्थव्यवस्था
महंगाई से निपटने के लिए भारत 12 अरब डॉलर पुन: आवंटित करेगा: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала