यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेनी सेना कमजोर पड़ रही है, नाटो रूस के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा: पूर्व पेंटागन सलाहकार

© AP Photo / Mstyslav ChernovУкраинский солдат
Украинский солдат - Sputnik भारत, 1920, 22.08.2023
सब्सक्राइब करें
पेंटागन के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार कर्नल डगलस मैकग्रेगर के अनुसार यूक्रेनी सेना अपने "जवाबी हमले" के परिणामस्वरूप कमजोर हो रही है और यदि नाटो संघर्ष में हस्तक्षेप करेगा, तो वह रूस के साथ प्रतिस्पर्धा कर नहीं पाएगा।

"मुझे लगता है कि हम देख रहे हैं कि जिस सेना पर हमने इतना पैसा खर्च किया, वह अब कैसे पिघल जा रही है," मैकग्रेगर ने पत्रकार टकर कार्लसन के साथ साक्षात्कार में कहा।

मैकग्रेगर के अनुसार बड़ी संख्या में घायलों के कारण यूक्रेनी लड़ाके अपनी कार्रवाई के दौरान आत्मसमर्पण कर रहे हैं। मैकग्रेगर ने कहा कि कमांडर अपने सैनिकों को बचाते हैं और हथियार डालते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि रूसी सेना उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार कर सकती है।
"वे जानते हैं कि उनके साथ बुरा व्यवहार नहीं किया जाएगा, भविष्य में उन्हें रूसी कैदियों से बदला जा सकता है," उन्होंने कहा।
उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि पश्चिमी मीडिया में इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती।
मैकग्रेगर के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लाइन का पालन करता रहता है, जो रूस को और पश्चिम की ओर बढ़ने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने कहा कि रूस नाटो के साथ संघर्ष नहीं चाहता है, इसलिए वह रिजर्व की टुकरियाँ तैनात नहीं करता।

उन्होंने कहा, "अगर हम पश्चिमी यूक्रेन में हस्तक्षेप करेंगे, तो रूस इसके लिए तैयार होगा। हमारे और नाटो के लिए परिणाम विनाशकारी होंगे, क्योंकि हम रूसियों से लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।"

Russian Foreign Minister Sergey Lavrov attends a meeting of foreign ministers, participants of the Collective Security Treaty Organization (CSTO)  - Sputnik भारत, 1920, 19.08.2023
विश्व
यूक्रेन में संघर्ष बढ़ने से वैश्विक परमाणु शक्तियों के मध्य परमाणु टकराव का खतरा बढ़ रहा है: लवरोव
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала