यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने मास्को के पास ड्रोन को किया नष्ट: मेयर

© Sputnik
 - Sputnik भारत, 1920, 01.09.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को की ओर चलने वाले ड्रोन को मास्को क्षेत्र में नष्ट कर दिया गया। किसी के हताहत होने या किसी भी प्रकार की कोई भी क्षति की सूचना नहीं है, रूसी राजधानी के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलग्रैम पर लिखा।
"आज वायु रक्षा बलों ने मास्को पर ड्रोन से आक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। प्रारंभिक स्तर पर कोई हताहत या क्षति नहीं हुई। घटना स्थल पर आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं," सोबयानिन ने बताया।
शुक्रवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा ने मास्को क्षेत्र के ल्यूबर्टसी शहर के पास एक विमान-प्रकार के ड्रोन को नष्ट करके आतंकवादी हमले के प्रयास को विफल कर दिया।

"आज सुबह, रूस में वस्तुओं के विरुद्ध विमान-प्रकार के यूएवी का उपयोग करके यूक्रेनी शासन द्वारा एक और आतंकवादी आक्रमण विफल कर दिया गया है।" मंत्रालय ने एक बयान में कहा और यह भी बताया कि वायु रक्षा ने मास्को क्षेत्र के ल्यूबर्टस्कीय जिले में एक मानव रहित हवाई वाहन को नष्ट कर दिया।

कई रणनीतिक स्थानों को हुए नुकसान और हताहत लोगों की बढ़ती संख्या के कारण यूक्रेनी सैनिकों ने ड्रोन की लड़ाई का सहारा लिया। सैन्य विशेषज्ञ इस बात पर बल देते हैं कि रूस पर यूक्रेनी ड्रोन आक्रमणों का यूक्रेनियों के मध्य मनोबल बढ़ाने के अतिरिक्त कोई सार्थक सैन्य लक्ष्य नहीं है।
Военнослужащие РФ возле здания Каховской ГЭС в Новой Каховке - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2023
यूक्रेन संकट
कखोव्का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की बहाली पर डिजाइन का काम शुरू
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала