यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने बेलगोरोड क्षेत्र में मार गिराये दो यूक्रेनी ड्रोन: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Konstantin Mihalchevskiy / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman of a mobile anti-aircraft unit loads ammunition for a DShK machine gun on the back a UAZ truck
A Russian serviceman of a mobile anti-aircraft unit loads ammunition for a DShK machine gun on the back a UAZ truck - Sputnik भारत, 1920, 02.09.2023
सब्सक्राइब करें
जबकि विशेष सैन्य अभियान के मैदान में यूक्रेनी सेना भयानक नुकसान झेल रही है, कीव शासन रूसी शहरों पर निरर्थक और निष्फल ड्रोन आक्रमण करता रहता है। रूसी सेना सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर देती है।
शनिवार सुबह को रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूसी वायु रक्षा बलों ने बेलगोरोड क्षेत्र में दो यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।
सैन्य अधिकारियों ने कहा, "दो सितंबर सुबह को कीव शासन ने मानव रहित हवाई वाहनों के माध्यम से रूस के बुनियादी सुविधाओं पर जो आक्रमण करने का जतन किया, उसे विफल कर दिया गया। दो यूक्रेन ड्रोन बेलगोरोड क्षेत्र में धराशायी किए गए"।
यूक्रेन के प्रतिउत्तरी आक्रमण को तीन महीने हुए हैं। इस अंतराल यूक्रेन सेना ने किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्रपात नहीं कर पाई। यहां तक कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सहित यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों की सैन्य कार्रवाई की प्रगति ‘आकांक्षाओं से धीमी’ है।
वहीं, कीव अधिकारियों ने भिड़ंत के मैदान में विफलताओं को टीवी पर काल्पनिक ही जीत के साथ छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। जीत की तस्वीर रचने के लिए यूक्रेन लगातार नागरिक ठिकानों पर लड़ाकू ड्रोनों से आतंकवादी आक्रमण कर रहा है, सीमावर्ती क़स्बों पर गोले दागता है, जिससे आम नागरिकों को ही क्षति पहुंचती है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बार-बार कहा कि सैन्य औचित्य की अगर बात की जाए, तो ये आक्रमण सब बिलकुल निरर्थक हैं। रूसी सेना ने लगभग सभी आक्रमणों को विफल कर देती है।
US President Joe Biden during a meeting with Ukrainian President Volodymyr Zelensky in Kiev - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2023
यूक्रेन संकट
ज़ेलेंस्की और बाइडन के बीच हुआ गंभीर झगड़ा: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала