यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

कीव में सैन्य वर्दी पहनना शर्मनाक और खतरनाक है: पकड़ा गया यूक्रेनी सैनिक

सब्सक्राइब करें
पकड़ा गया एक यूक्रेनी सैनिक ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में पुरुषों को सैन्य वर्दी पहने हुए शर्म आती है, क्योंकि शहर के निवासी उन्हें सैन्य पंजीकरण और भर्ती कार्यालय के कर्मचारी समझ सकते हैं जो सेना में कॉल-अप पेपर सौंपते हैं।

उसने कहा, "लगभग डेढ़ महीने पहले मैं कीव शहर में था। हम केवल नागरिक कपड़े पहनकर बाहर जाते थे, मैं सैन्य पंजीकरण और भर्ती कार्यालय में भी नागरिक कपड़े पहने हुए गया था। क्योंकि मुझे डर है कि कहीं कोई मुझे बोतल से न मारे, लोगों को तो ऐसा लग सकता है कि मैं कॉल-अप पेपर ले जा रहा हूँ।"

यूक्रेनी सैनिक के अनुसार यूक्रेनी आदमियों को उन लोगों के कारण सैन्य वर्दी पहनते हुए शर्म आती है, जो सैन्य पंजीकरण और भर्ती कार्यालयों में सेवा करते हैं, क्योंकि वे पुरुषों को सेना में भर्ती होने से छूट देने के लिए रिश्वत लेते हैं।

उसने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा, “अगर कोई असली सैनिक दिख जाए तो… ऐसा नहीं है कि उसे जरूर मारा जाएगा, लेकिन ऐसी संभावना है।"

24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू किया गया था। अगले दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सेना में लामबंदी का आदेश दिया। मार्शल लॉ के दौरान 18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों का यूक्रेन से प्रस्थान वर्जित है।
यूक्रेन में कॉल-अप पेपर कहीं भी सौंपे जा सकते हैं। सोशल मीडिया में बहुत ऐसे वीडियो सामने आए हैं कि पुरुषों को सड़कों पर, गैस स्टेशनों और कैफे में भी कॉल-अप पेपर के सौंपने की प्रक्रिया दिखाई गई है। यूक्रेन में सेना में भर्ती होने से इनकार करने के लिए पुरुषों को पांच साल तक की जेल की सज़ा मिल सकती है।
Ukrainian draftees. File photo  - Sputnik भारत, 1920, 13.08.2023
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी पुरुष सेना भर्ती से बचने के लिए $10,000 तक की रिश्वत देते हैं: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала