https://hindi.sputniknews.in/20230912/ukraini-rashtrapati-ke-slahkar-mikhail-podolyak-ne-ki-bharat-par-apmanjanak-tippni-4209479.html
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइल पोडोल्याक ने की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइल पोडोल्याक ने की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने एक साक्षात्कार के दौरान भारत पर अपमानजनक टिप्पणी की है और भारतीयों की बौद्धिक क्षमता का मजाक उड़ाया है।
2023-09-12T21:07+0530
2023-09-12T21:07+0530
2023-09-12T21:07+0530
भारत
यूक्रेन
यूक्रेन का जवाबी हमला
विशेष सैन्य अभियान
अपराध
घृणा अपराध
अपराध मालिक
विवाद
विश्व
/html/head/meta[@name='og:title']/@content
/html/head/meta[@name='og:description']/@content
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/09/0c/4212981_0:0:3072:1728_1920x0_80_0_0_5adbc48f0a14e193119a12c24be1b90a.jpg
"भारत, चीन वगैरह की क्या समस्या है? समस्या यह है कि वे अपने कदमों के परिणामों का विश्लेषण नहीं करते हैं। दुर्भाग्य से इन देशों की बौद्धिक क्षमता कम है," यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइल पोडोल्याक ने कहा।बता दें कि पिछले महीने यूक्रेनी गायिका उमा शांति पर भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर के एक लोकप्रिय क्लब में प्रदर्शन के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला दर्ज किया गया था।दरअसल एक वायरल वीडियो में यूक्रेनी बैंड "शांति पीपल" की प्रमुख गायिका को अपने दोनों हाथों में भारतीय तिरंगे को पकड़कर मंच पर नृत्य करते देखा जा सकता था। कुछ मिनट बाद उसने दर्शकों की तरफ झंडे फेंक दिए। उसके कृत्य को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपमानजनक माना गया, जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और मुंडवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल ने हिंदू देवी काली को चित्रित करने वाली एक अत्यधिक अपमानजनक और घृणित सामग्री पोस्ट की थी जिसके बाद भारत में यूक्रेन के खिलाफ बढ़ते रोष के मद्देनजर ट्वीट डिलीट कर दिया था।गौरतलब है कि फरवरी 2022 में विशेष सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से यूक्रेन से वापस आए भारतीय छात्रों का कहना है कि उन्हें यूकेन में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और अपमानित किया गया था। भारतीय छात्रा ने कहा कि पोलिश सीमा पर यूक्रेनी सैनिकों द्वारा उसे और अन्य छात्रों को धमकाया गया था और "कठपुतली" की तरह व्यवहार किया गया था। वहीं एक छात्र ने कहा था कि "हम कड़कड़ाती ठंड में सीमा तक पैदल चले थे लेकिन यूक्रेनी सैनिकों ने हमें सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी थी। यूक्रेनी सैनिक कठपुतली की तरह हमारा इस्तेमाल कर रहे थे, कभी हमें खड़े होने के लिए कहते थे, कभी बैठने के लिए।"
https://hindi.sputniknews.in/20230430/yuukren-ke-rakshaa-mantraalay-ne-hinduu-devii-ke-apmaanjanak-chitran-par-hangaamaa-khadaa-kar-diyaa-hai-1749361.html
भारत
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
2023
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/09/0c/4212981_341:0:3072:2048_1920x0_80_0_0_d0bd9fc03f3eb38e68f8d0fe72de7aec.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
सत्येन्द्र प्रताप सिंह
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/13/137983_0:0:390:391_100x100_80_0_0_d7f05508f508b7ccc8f3f1e549c0f145.jpg
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी, मायखाइलो पोडोल्याक की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी, यूक्रेनी द्वारा भारतीयों का अपमान, भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, विशेष सैन्य अभियान, यूक्रेनी सैनिकों द्वारा अपमान, भारत में यूक्रेन के खिलाफ रोष, यूक्रेनी गायिका उमा शांति, यूक्रेनी राष्ट्रपति की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी, मायखाइलो पोडोल्याक की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी, यूक्रेनी द्वारा भारतीयों का अपमान, भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, विशेष सैन्य अभियान, यूक्रेनी सैनिकों द्वारा अपमान, भारत में यूक्रेन के खिलाफ रोष, यूक्रेनी गायिका उमा शांति, यूक्रेनी राष्ट्रपति की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइल पोडोल्याक ने की भारत पर अपमानजनक टिप्पणी
सब्सक्राइब करें
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइल पोडोल्याक ने एक साक्षात्कार के दौरान भारत पर अपमानजनक टिप्पणी की है और भारतीयों की बौद्धिक क्षमता का मजाक उड़ाया है।
"भारत, चीन वगैरह की क्या समस्या है? समस्या यह है कि वे अपने कदमों के परिणामों का विश्लेषण नहीं करते हैं। दुर्भाग्य से इन देशों की बौद्धिक क्षमता कम है," यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइल पोडोल्याक ने कहा।
"हां, भारत ने एक चंद्र रोवर लॉन्च किया है और चंद्रमा की सतह पर ट्रैकिंग कर रहा है, लेकिन इससे यह संकेत नहीं मिलता है कि यह देश पूरी तरह से समझता है कि आधुनिक दुनिया क्या है," पोडोल्याक ने अपमानजनक टिप्पणी की।
बता दें कि पिछले महीने
यूक्रेनी गायिका उमा शांति पर भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर के एक लोकप्रिय क्लब में प्रदर्शन के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला दर्ज किया गया था।
दरअसल एक वायरल वीडियो में यूक्रेनी बैंड "शांति पीपल" की प्रमुख गायिका को अपने दोनों हाथों में भारतीय तिरंगे को पकड़कर मंच पर नृत्य करते देखा जा सकता था। कुछ मिनट बाद उसने दर्शकों की तरफ झंडे फेंक दिए। उसके कृत्य को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपमानजनक माना गया, जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और मुंडवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल ने हिंदू देवी काली को चित्रित करने वाली एक अत्यधिक अपमानजनक और घृणित सामग्री पोस्ट की थी जिसके बाद भारत में यूक्रेन के खिलाफ बढ़ते रोष के मद्देनजर ट्वीट डिलीट कर दिया था।
गौरतलब है कि फरवरी 2022 में
विशेष सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से यूक्रेन से वापस आए
भारतीय छात्रों का कहना है कि उन्हें यूकेन में उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और अपमानित किया गया था। भारतीय छात्रा ने कहा कि पोलिश सीमा पर यूक्रेनी सैनिकों द्वारा उसे और अन्य छात्रों को धमकाया गया था और "कठपुतली" की तरह व्यवहार किया गया था। वहीं एक छात्र ने कहा था कि "हम कड़कड़ाती ठंड में सीमा तक पैदल चले थे लेकिन यूक्रेनी सैनिकों ने हमें सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी थी। यूक्रेनी सैनिक कठपुतली की तरह हमारा इस्तेमाल कर रहे थे, कभी हमें खड़े होने के लिए कहते थे, कभी बैठने के लिए।"