विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

हमें गर्व है कि रूस में अंतरिक्ष उद्योग कैसे विकसित है: किम जोंग उन के साथ बैठक में पुतिन

© POOL / मीडियाबैंक पर जाएंVladimir Putin and Kim Jong Un at Vostochny Cosmodrome
Vladimir Putin and Kim Jong Un at Vostochny Cosmodrome - Sputnik भारत, 1920, 13.09.2023
सब्सक्राइब करें
2019 के बाद से किम जोंग उन की विदेश में यह पहली यात्रा साबित हुई, तब वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में हिस्सा लेने के लिए व्लादिवोस्तोक गए थे।
रूस और उत्तर कोरिया के नेताओं व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन के बीच वस्तोचनी कॉस्मोड्रोम में बातचीत शुरू हुई।
नेताओं ने प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की भागीदारी के साथ संवाद किया और विभिन्न द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों पर

रूसी राष्ट्रपति ने राज्यों के बीच संबंधों की गहराई पर जोर देते हुए कहा कि सोवियत संघ उत्तर कोरिया को मान्यता देने वाला पहला देश था।
पुतिन ने यह भी कहा कि किम जोंग उन के साथ उनकी मुलाकात "विशेष समय" पर हो रही है और उन्होंने उत्तर कोरिया की 75वीं वर्षगांठ का उल्लेख किया, जिसे देश ने 9 सितंबर को मनाया था।
पुतिन के साथ मुलाकात में किम जोंग उन ने कहा कि मुलाकात द्विपक्षीय संबंधों को नए स्तर पर ले जाएगी। इसके अलावा किम जोंग उन ने रूस के साथ संबंधों को उत्तर कोरिया की शीर्ष प्राथमिकता बताया।

रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंधों को गहरा करने के लक्ष्यों के बारे में बोलते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता पेसकोव ने कहा की "रूस और उत्तर कोरिया के बीच सहयोग किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए ही किया जाता है।"

अंतरिक्ष उद्योग के विकास पर

व्लादिमीर पुतिन के साथ वस्तोचनी कोस्मोड्रोम में प्रमुख सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए, किम जोंग उन ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में अपनी रुचि दिखाई है।

"हमें इस बात पर गर्व है कि रूस में अंतरिक्ष उद्योग कैसे विकसित हो रहा है," उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा।

यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान पर

बैठक के दौरान मुख्य बयानों में से एक यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान के बारे में किम जोंग उन का बयान बन गया।

"रूस अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पवित्र लड़ाई के लिए आगे आया है," किम जोंग उन ने पुतिन के साथ बैठक में कहा।

उत्तर कोरियाई नेता ने यह भी कहा कि उसका देश हमेशा राष्ट्रपति पुतिन और रूसी सरकार के सभी फैसलों का समर्थन करता रहता है।

"साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई में उत्तर कोरिया हमेशा रूस के साथ रहेगा," किम जोंग उन ने घोषित किया।

Vladimir Putin and Kim Jong Un at Vostochny Cosmodrome - Sputnik भारत, 1920, 13.09.2023
विश्व
राष्ट्रपति पुतिन और किम जोंग उन के बीच वार्ता हो रही है
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала