यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पिछले 24 घंटों में यूक्रेन ने लगभग 690 सैनिक खो दिए

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंRussian soldier in special op zone
Russian soldier in special op zone  - Sputnik भारत, 1920, 30.09.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार (30 सितंबर) को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में छह दिशाओं में मारे गए और घायल हुए यूक्रेनी सैनिकों की संख्या लगभग 690 हो गई है।
रूसी सैन्य अधिकारियों ने कहा, "पिछले 24 घंटों में डोनेट्स्क दिशा में कई शत्रु सैनिक मारे गए और घायल हुए, यूक्रेन को 690 सैनिकों का नुकसान हुआ, यूक्रेन के चार बख्तरबंद लड़ाकू वाहन और दो कारें नष्ट कर दी गईं।"

रक्षा मंत्रालय ने कहा, “जवाबी-बैटरी लड़ाई के दौरान एक अमेरिका निर्मित M777 होवित्जर, एक पोलिश निर्मित Krab स्व-चालित होवित्जर और एक Gvozdika स्व-चालित होवित्जर को नष्ट किया गया।"

साथ ही मंत्रालय की ओर से कहा गया, “दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में रूसी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के दो आक्रमणों को विफल कर दिया, जिनमें 120 सैनिकों, दो पिक-अप ट्रकों, एक M777 होवित्जर और एक Krab स्व-चालित होवित्जर को नष्ट कर दिया।"
सैन्य अधिकारियों ने कहा कि ज़पोरोज्ये दिशा में कीव ने 30 सैनिकों को खो दिया। उन्होंने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि एक अमेरिका निर्मित M119 हॉवित्जर, एक ब्रिटन निर्मित FH70 हॉवित्जर के साथ दो D-30 हॉवित्जरों और एक Msta-B हॉवित्जर को नष्ट किया गया है।
खेरसॉन दिशा में यूक्रेन ने लगभग 40 सैनिकों और तीन वाहनों को खो दिया, कुप्यांस्क दिशा में 20 सैनिकों, दो वाहनों, एक M777 होवित्जर, एक Msta-B होवित्जर और एक Gvozdika स्व-चालित होवित्जर को खो दिया। मंत्रालय ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि खेरसॉन दिशा में रूसी सेना ने किसेलेवका, श्लायाहोवो और क्रामटोरस्क क्षेत्रों के पास तीन यूक्रेनी गोला-बारूद डिपो को भी नष्ट कर दिया।
इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने कहा कि क्रास्नी लिमन दिशा में रूसी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के दो आक्रमणों को विफल कर दिया, जिनमें 50 यूक्रेनी सैनिक और छह टैंक नष्ट हो गए।
Russian S-400 air defence system launches missile during drills - Sputnik भारत, 1920, 30.09.2023
यूक्रेन संकट
रूस ने बेल्गोरोद क्षेत्र में नौ यूक्रेनी ‘उरागन’ रॉकेटों को किया नष्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала