यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस के पास अब विमान भेदी प्रणालियाँ हैं जिन्होंने 5 दिनों में 24 यूक्रेनी जेटों को मार गिराया: शोइगु

सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा कि रूसी सैनिकों को ऐसी विमान भेदी प्रणालियाँ दी गईं, जिनके माध्यम से उन्होंने 5 ही दिनों में 24 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया है।
विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में रूसी सैनिकों के "वोस्तोक" (पूर्व) समूह के साथ बैठक के दौरान रूसी रक्षा मंत्री यह भी कहा कि पिछले 3-4 हफ्तों में बहुत-से यूक्रेनी सैनिक या तो पकड़े गए हैं, या उन्होंने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया है।
मंत्री ने कहा कि स्थिति से पता चलता है कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के पास अवसर कम होते जा रहे हैं।
इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बुधवार (25 अक्टूबर) को यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र का दौरा किया हैऔर दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में वोस्तोक समूह के सैनिकों के फॉरवर्ड कमांड पोस्ट का निरीक्षण किया है।
मंत्रालय ने कहा, "विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में एक कामकाजी यात्रा के दौरान रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगू ने दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में रूस के वोस्तोक समूह के सैनिकों के एक फॉरवर्ड कमांड पोस्ट का निरीक्षण किया।"
बयान में कहा गया है कि मंत्री ने अग्रिम पंक्ति पर मौजूदा स्थिति और मुख्य सामरिक दिशाओं में रूसी बलों द्वारा कार्यों की पूर्ति पर समूह के कमांडर की रिपोर्ट सुनी। इसके अलावा, शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को शीतकालीन अभियानों के लिए सेना की तैयारी तथा टोही प्रणालियों और प्रशिक्षित विशेषज्ञों के साथ सेना को प्रदान करने की जानकारी दी।
Google News पर Sputnik India को फ़ॉलो करें!
Defense Minister Rajnath Singh's visit to Arunachal Pradesh. - Sputnik भारत, 1920, 24.10.2023
डिफेंस
हम हजारों करोड़ के रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहे हैं: राजनाथ सिंह तवांग में
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала