यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

क्रीमिया के ऊपर यूक्रेन की 8 स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराया गया: रूसी रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / РИА Новости / मीडियाबैंक पर जाएंThe air defense "Tor M2U" complex in the area of the special operation
The air defense Tor M2U complex in the area of the special operation - Sputnik भारत, 1920, 30.10.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने आठ स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइलों से क्रीमिया पर आक्रमण करने के यूक्रेन के प्रयास को रोक दिया।

मंत्रालय ने कहा, "30 अक्टूबर को मास्को समयानुसार लगभग 13 बजे आठ स्टॉर्म शैडो क्रूज़ मिसाइलों के माध्यम से क्रीमिया प्रायद्वीप पर आक्रमण करने के कीव के प्रयास को रोक दिया गया।

बयान में कहा गया कि "वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा आक्रमण को विफल करने के परिणामस्वरूप सभी मिसाइलों को मार गिराया गया।''
आपको याद दिला दें कि यूक्रेन को मदद देते हुए ब्रिटेन ने स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को उसको भेज दिया था। इन मिसाइलों के माध्यम से सितंबर में यूक्रेन ने सेवस्तोपोल में रूस के काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर प्रहार किया था।
जून की शुरुआत में यूक्रेन का प्रतिउत्तरी आक्रमण आरंभ हुआ था। उसके बाद से यूक्रेन लगभग रोजाना रूसी क्षेत्र पर ड्रोन और मिसाइल हमले करता रहता है। संयुक्त राष्ट्र ने अगस्त में मास्को पर एक असफल ड्रोन हमले के बाद घोषणा की थी कि वह नहीं चाहता है कि नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाए।
Google News पर Sputnik India को फ़ॉलो करें!
 - Sputnik भारत, 1920, 30.10.2023
यूक्रेन संकट
रूस ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमले को किया नाकाम, दुश्मन को 110 सैनिकों का नुकसान
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала