- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

यूक्रेनी ड्रोन हमले में घायल Sputnik पत्रकार की हालत अब भी गंभीर: रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय

© Photo : Khaybar Akifi's social network pageKhaibar Akifi
Khaibar Akifi  - Sputnik भारत, 1920, 01.11.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी स्वास्थ्य मंत्री के सहायक एलेक्सी कुज़नेत्सोव ने Sputnik को बताया कि अक्टूबर के मध्य में रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में घायल हुए Sputnik पत्रकार खैबर अकिफी की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन सुधार के संकेत दिख रहे हैं।
अकिफ़ी और उनकी पत्नी ओलेसा उस समय घायल हो गए थे, जब 12 अक्टूबर को एक गिराए गए यूक्रेनी ड्रोन के मलबे के गिरने पर उनके घर में आग लग गई थी। इस घटना में उनकी चार साल की बेटी और ओलेसा के माता-पिता की मौत हो गई थी।
कुज़नेत्सोव ने कहा, "पेशेन्ट को आवश्यक देखभाल मिल रही है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन सुधार के संकेत भी दिख रहे हैं।"
पिछले महीने बेलगोरोड क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि अकिफ़ी की रिकवरी मास्को में विस्नेव्स्की इंस्टीट्यूट ऑफ सर्जरी में जारी होगी। Sputnik की पेरेंट कंपनी रोसिया सेगोडन्या (Rossiya Segodnya) के महानिदेशक दिमित्री किसिलेव ने कहा था कि अकिफी की सेवा-शुश्रूषा रूसी स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको और बेलगोरोड क्षेत्र के प्रमुख व्याचेस्लाव ग्लैडकोव के व्यक्तिगत नियंत्रण में है।
दुर्घटना के बाद ग्लैडकोव ने कहा था कि पत्रकार श्वसन तंत्र तथा ऊपरी और निचले अंगों में जलन के कारण कोमा में हैं। क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि अकिफ़ी बहुत गंभीर और अस्थिर स्थिति में है, डॉक्टर उसकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
Sputnik Radio mic - Sputnik भारत, 1920, 02.10.2023
विश्व
Sputnik लेबनान में BBC की जगह लेने वाला है
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала