विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल में पुलिस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में पांच की मौत: रिपोर्ट

© AP Photo / Rescue 1122 Head QuartersСкорая помощь на месте взрыва во время политического митинга в Пакистане
Скорая помощь на месте взрыва во время политического митинга в Пакистане - Sputnik भारत, 1920, 03.11.2023
सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस दल को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में पांच लोग मारे गए और 21 लोग घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने बचाव और पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि यह विस्फोट पुलिस को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन अभी इसे लेकर किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुलिस अधिकारी मोहम्मद अदनान ने मीडिया को बताया कि पुलिस दल के गश्त वाले मार्ग के करीब विस्फोट हुआ, उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि घटना आत्मघाती हमले का नतीजा थी या पास में रखे गए बम का नतीजा। पुलिस की माने तो मरने वालों की पहचान नहीं की जा सकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान की सीमा से लगा डेरा इस्माइल खान शहर लंबे समय से घरेलू और विदेशी दोनों उग्रवादियों का घर रहा है।
इससे पहले मंगलवार को आतंकवादियों ने पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग मारे गए थे और अन्य दो घायल हो गए थे।
An ambulance carries injured officers to a hospital  - Sputnik भारत, 1920, 31.10.2023
विश्व
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पुलिस स्टेशन पर हमला, एक पुलिसकर्मी सहित 5 की मौत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала