विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान के आदेश के बाद 170000 से ज्यादा अफ़ग़ान लोगों ने इस देश को छोड़ दिया: रिपोर्ट

© AP Photo / Ebrahim NorooziAfghan refugees
Afghan refugees  - Sputnik भारत, 1920, 06.11.2023
सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान के सीमा अधिकारियों के हवाले से पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि अब तक 170,000 से अधिक अफ़ग़ान पाकिस्तान छोड़ चुके हैं।
मीडिया के अनुसार, रविवार को 6,500 से अधिक अफगान नागरिक पाकिस्तान से तोरखम सीमा के जरिये अफगानिस्तान चले गए हैं।
इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने उन विदेशी नागरिकों को 31 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा था जो पाकिस्तान में पंजीकर्त नहीं हैं, जिसके बाद लोगों का पाकिस्तान छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

“समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद सीमा पार करने पर बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासी मौजूद थे। अब इस संख्या में कमी आ रही है,'' एक अधिकारी ने पाकिस्तानि मीडिया को बताया।

पिछले हफ्ते, पाकिस्तान सरकार ने उन सभी देशों से अनुरोध किया था जिन्होंने पाकिस्तान में रहने वाले अफगान नागरिकों को अपने क्षेत्र में पहुँचने की अनुमति देने में रुचि व्यक्त की थी, कि वे उन्हें वीजा और अन्य संबंधित दस्तावेज देने की प्रक्रिया में तेजी लाएं।
Afghan refugees rest at a makeshift camp upon their arrival from Pakistan, near the Afghanistan-Pakistan Torkham border in Nangarhar province on November 2, 2023. More than 165,000 Afghans have fled Pakistan in the month since its government ordered 1.7 million people to leave or face arrest and deportation, officials said on November 2.  - Sputnik भारत, 1920, 02.11.2023
विश्व
पाकिस्तान ने अवैध अफगान शरणार्थियों के खिलाफ अंतिम कार्रवाई की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала