ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

भव्य छठ पूजा में भक्त सूर्य देव के आशीर्वाद प्राप्ती हेतु हुए नदि के तटों पर हुए एकजुट

© AP Photo / Ajit SolankiHindu devotees
Hindu devotees - Sputnik भारत, 1920, 19.11.2023
सब्सक्राइब करें
रविवार को चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के भव्य हिंदू त्योहार ने विश्व भर से कई भक्तों को नदी के किनारे सूर्य देव की पूजा करने के लिए प्रेरित किया।
भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य नेताओं ने रविवार को हिंदू त्योहार छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!"

Modi delivers opening remarks at the Voice of the Global South Summit. - Sputnik भारत
नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री
चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के दौरान, लोग उपवास करते हैं, नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य देव को धन्यवाद देने के लिए प्रार्थना करते हैं।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देने के लिए एक्स का प्रयोग किया।

"प्रकृति से जुड़ा यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम विकास और पर्यावरण का संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।"

Draupadi Murmu  - Sputnik भारत
द्रौपदी मुर्मू
भारत की राष्ट्रपति
सोशल मीडिया छठ पूजा समारोह के वीडियो से भरा हुआ है, जो बड़े स्तर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।
वीडियो में विभिन्न राज्यों के भक्त नदी के किनारे पानी में खड़े होकर देखे जा सकते हैं और वे एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं देते हैं।
India's Ravindra Jadeja (C) heads to board a bus upon his arrival at the Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, ahead of their 2023 ICC Men's Cricket World Cup one-day international (ODI) final match at the Narendra Modi Stadium in Ahmedabad on November 16, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 18.11.2023
खेल
भारत को विश्व कप फाइनल जीतने के लिए खेलना होगा निडर और आक्रामक खेल: पूर्व खिलाड़ी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала