Обломки зданий, пострадавших в результате ракетных ударов ВС Израиля по Газе - Sputnik भारत, 1920
इज़राइल-हमास युद्ध
This picture taken from southern Israel near the border with the Gaza Strip shows smoke billowing after an Israeli strike  on north Gaza on November 22, 2023, amid ongoing battles between Israel and the Palestinian Hamas movement.  - Sputnik भारत

LIVE UPDATES: गाजा में चार दिन का युद्धविराम शुरू, इज़राइली बंधक और फिलिस्तीनी कैदी भी होंगे रिहा

सब्सक्राइब करें
इजराइल और हमास के मध्य गाजा में चार दिवसीय संघर्ष विराम शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 7 बजे शुरू हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के द्वारा सूचित शर्तानुसार कुछ इज़राइली बंधक और फिलिस्तीनी कैदी भी शुक्रवार को रिहा किए जाएंगे।
कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार पहले बंधकों के पहले समूह को स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे रिहा किया जाएगा, इसके साथ साथ इज़राइली जेलों में बंद फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों के पहले समूह को भी छोड़ा जाएगा।
युद्ध विराम के समय आने से पहले इज़राइल ने रात भर तेज बमबारी जारी रखी। इसके साथ संयुक्त राष्ट्र स्कूल पर किए गए इज़राइली आक्रमण में लगभग 27 लोग मारे गए।
7 अक्टूबर के आक्रमण के उपरांत शुरू हुए इज़राइली बमबारी में अब तक मरने वालों की संख्या 15,000 के करीब पहुंच चुकी है, मरने वालों में 6,000 के करीब बच्चे हैं। वही हमास के आक्रमण में मरने वाले इजराइलियों की संख्या 1,400 है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध विराम से पहले इज़राइल ने बुधवार और गुरुवार दोपहर के मध्य 24 घंटे की अवधि में हवा, जमीन और समुद्र से गाजा पर बमबारी तेज कर दी।
सामग्री की तालिका
पहले नई दिखाएं पहले पुरानी दिखाएं
20:27 24.11.2023
आंकड़े (गाजा पट्टी में राज्य मीडिया की प्रेस सेवा से 23 नवंबर का डेटा):
गाजा पट्टी में मृतकों की संख्या 14,854 से अधिक हो गई है। जिनमें 69 प्रतिशत बच्चे (6,150) और महिलाएं (4 हजार) हैं।
इजराइली सेना के हमलों से 1,400 से भी अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। लगभग 7 हजार लोग लापता बताए गए हैं जो या तो मलबे के नीचे दबे हुए हैं या उनके शव सड़कों पर पड़े हैं। उनमें 4,700 से अधिक बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
चिकित्सा कर्मियों के बीच मरने वालों की संख्या में 207 तक पहुंच गई है। नागरिक सुरक्षा दल के 26 सदस्य मारे गए हैं। सच्चाई को छुपाने और फिलिस्तीनी कथा को नष्ट करने के प्रयास में 65 पत्रकारों को प्रताड़ित किया गया है।
घायलों की संख्या 36 हजार से अधिक हो गई, उनमें 75 प्रतिशत बच्चे और महिलाएं हैं। 103 सरकारी इमारतें और 266 स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
88 मस्जिद पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं और 174 मस्जिद आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। साथ ही 3 गिरजा घर भी तबाह हुए हैं।
गाजा पट्टी में 60 प्रतिशत से अधिक आवासीय इमारतें इस आक्रामकता से प्रभावित हुई हैं। पूर्ण रूप से विध्वंस के अधीन आवासीय इमारतों की संख्या 46 हजार तक पहुंच गई है। आंशिक रूप से विध्वंस के अधीन आवासीय इकाइयों की संख्या 234 हजार हो गई है।
इजराइली हमलों में 26 अस्पताल और 55 चिकित्सा केंद्र खराब हो गए हैं। इजराइली आक्रामकता ने 56 एम्बुलेंस को भी प्रभावित किया। दर्जनों एम्बुलेंस ईंधन की कमी के कारण खराब हो गईं हैं ।
20:26 24.11.2023
A Palestinian demonstrator waves a Palestinian flag. - Sputnik भारत, 1920, 24.11.2023
इज़राइल-हमास युद्ध
कौन हैं फ़िलिस्तीन के व्यापारिक साझेदार?
18:46 24.11.2023
17:07 24.11.2023
Tesla, SpaceX, and Twitter CEO Elon Musk. - Sputnik भारत, 1920, 24.11.2023
इज़राइल-हमास युद्ध
एलन मस्क अगले सप्ताह इज़राइल का दौरा कर सकते हैं: रिपोर्ट
16:01 24.11.2023
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала