डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए हनोई पहुंचा

© Photo : The Ministry of Defence, IndiaIndian armed forces contingent reaches Hanoi for joint military exercise “VINBAX-2023”
Indian armed forces contingent reaches Hanoi for joint military exercise “VINBAX-2023” - Sputnik भारत, 1920, 11.12.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय सेना की 45 कर्मियों वाली एक टुकड़ी भारत और वियतनाम के बीच होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास VINBAX-2023 में भाग लेने के लिए वियतनाम के हनोई पहुंची। यह चौथी बार है जब दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाएगा।
यह अभ्यास 11 से 21 दिसंबर 2023 तक हनोई में होगा। रक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी बयान में कहा गया कि भारतीय दल में बंगाल इंजीनियर ग्रुप के एक इंजीनियर रेजिमेंट के 39 और आर्मी मेडिकल कोर के छह कर्मी शामिल हैं। वियतनाम पीपुल्स आर्मी की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व भी 45 कर्मियों द्वारा किया जाएगा।
पहली बार VINBAX अभ्यास 2018 में भारत में मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित किया गया था। दोनों देशों के बीच आखिरी सैन्य अभ्यास अगस्त 2022 में हरियाणा के पंचकुला स्थित चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया गया था।
इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोगात्मक साझेदारी, अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा देना है। यह अभ्यास एक कमांड पोस्ट अभ्यास सह फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में आयोजित किया जाएगा जिसमें एक इंजीनियर कंपनी और एक मेडिकल टीम की तैनाती और काम पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
संयुक्त अभ्यास से विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा और दोनों दल संयुक्त रूप से रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का अभ्यास करेंगे। अभ्यास का समापन एक सत्यापन अभ्यास के साथ होगा, जिसमें दोनों दलों द्वारा प्राप्त मानकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
साथ ही संयुक्त अभ्यास से दोनों टुकड़ियों के बीच समझ और अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और मित्रवत सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।
A rocket is fired from the Indian Navy destroyer ship INS Ranvir during an exercise drill in the Bay Of Bengal off the coast of Chennai on April 18, 2017 - Sputnik भारत, 1920, 21.11.2023
भारत-रूस संबंध
भारतीय और रूसी नौसेनाओं के बीच बंगाल की खाड़ी में संयुक्त अभ्यास शुरू
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала