Explainers
पेचीदा कहानियाँ सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन कभी कभी वे समझने के लिए मुश्किल और समय बर्बाद करनेवाले हो सकते हैं, और समय का मतलब पैसा है, तो आइए हमारे साथ अपना पैसा और समय बचाइए। दुनिया के बारे में हमारे साथ जानें।

जानें विदेश नीति को बढ़ावा देने 2023 में जयशंकर ने कितने देशों का दौरा किया?

© AFP 2023 HENRY NICHOLLSIndian External Affairs Minister Subrahmanyam Jaishankar arrives for a meeting with Britain's Prime Minister Rishi Sunak in Downing Street, in central London, on November 12, 2023.
Indian External Affairs Minister Subrahmanyam Jaishankar arrives for a meeting with Britain's Prime Minister Rishi Sunak in Downing Street, in central London, on November 12, 2023.  - Sputnik भारत, 1920, 12.12.2023
सब्सक्राइब करें
विदेश नीति के हिसाब से भारत के लिए यह साल बहुत व्यस्त रहा है, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश नीति को बढ़ावा देने के लिए साल 2023 में कुल 33 देशों का दौरा किया।
भारत के विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने सदन में उठाए गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया कि विदेश मंत्री 33 देशों की यात्रा की जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया की यात्रा मुख्य रहीं।

कांग्रेस सांसद सुब्बारामन थिरुनावुक्कारासर और रवनीत बिट्टू ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर द्वारा की गई विदेश यात्राओं के बारे में सवाल उठाया था। इसके साथ उन्होंने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की भारत यात्रा का विवरण भी मांगा था।

विदेश राज्य मंत्री के मुताबिक साल 2023 में जयशंकर ने अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप की यात्रा की। भारत की 2023 में G20 अध्यक्षता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास और 'वैश्विक दक्षिण की आवाज' बनाने के हिस्से के रूप में ये यात्राएं की गईं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने नवंबर 2022 के बाद से कंबोडिया, वियतनाम, ब्रुनेई, फिजी, इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया सहित 10 देशों की यात्राएं कीं।

उन्होंने 2023 में दो बार ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया का दौरा किया। जबकि उन्होंने 17-19 फरवरी के बीच और एक बार फिर 22-24 मई के बीच क्वाड पार्टनर ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया, उनकी इंडोनेशिया यात्रा 12-15 जुलाई के बीच और फिर 7 सितंबर को थी।

जयशंकर ने दिसंबर 2022 और दिसंबर 2023 के बीच भारत के निकटतम पड़ोसियों भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव का भी दौरा किया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2022 और दिसंबर 2023 के बीच सात विदेश यात्राएं कीं।
Indian Foreign Secretary Dr S. Jaishankar and Seychelles Minister for Foreign Affairs and Tourism Louis Sylvestre Radegonde met in New Delhi on Thursday during his official two-day visit. - Sputnik भारत, 1920, 24.11.2023
राजनीति
जयशंकर ने अपने सेशेलोइस समकक्ष से की बैठक, जानें सेशेल्स और भारत के रिश्ते का सकारात्मक विकास स्तर

इसके अलावा भारत ने सितंबर में नई दिल्ली में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन सहित विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की 17 उच्च-स्तरीय यात्राओं की मेजबानी की।

भारत द्वारा अफ्रीकी देशों के साथ संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयासों के रूप में जयशंकर ने 2023 में अफ्रीकी देशों इथियोपिया, युगांडा, मोज़ाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और तंजानिया का दौरा किया। 13 से 15 अप्रैल 2023 के बीच जयशंकर की मोजाम्बिक यात्रा किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली यात्रा थी।

विदेश मंत्री ने अप्रैल 2023 में अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के युगांडा, इथियोपिया, मोज़ाम्बिक, गुयाना, पनामा, कोलंबिया, डोमिनिकन गणराज्य लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन क्षेत्र के सभी देशों का दौरा किया।
जयशंकर ने नवंबर 2022 के बाद से सबसे अधिक अमेरिका का दौरा किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान इस साल सितंबर में 8 दिवसीय यात्रा भी शामिल है।
India's Foreign Minister S. Jaishankar attends a press briefing on the sidelines of the G20 Leaders' Summit in New Delhi on September 9, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 16.10.2023
विश्व
इंडो-पैसिफिक में सहयोग भारत और वियतनाम के हित में है: जयशंकर
जबकि जयशंकर ने नए साल की पूर्व संध्या साइप्रस में और नए साल का दिन ऑस्ट्रिया में बिताया, पुराने महाद्वीप (यूरोप) की उनकी अगली यात्रा केवल पांच महीने बाद मई में थी, जब उन्होंने स्वीडन और बेल्जियम की यात्रा की। उसके बाद, उन्होंने साल के अंत में अक्टूबर और नवंबर में पुर्तगाल, इटली और ब्रिटेन की यात्रा के साथ यूरोप का दौरा किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала