- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

नववर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन ने दी बधाई, देखें उनका वीडियो संदेश

सब्सक्राइब करें
नववर्ष 2024 का आगाज हो चुका है। पूरा रूस नववर्ष के जश्न में डूबा हुआ है। इस मध्य रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देशवासियों को संबोधित कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
नया वर्ष नई आशा और प्रेरणा को लेकर आता है। पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। इस मध्य रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सभी परिवारों को अपने सम्बोधन में नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि गुजरते वर्ष हमने कड़ी मेहनत की और बहुत कुछ प्राप्त किया। राज्य के प्रमुख ने साथ ही कहा कि हमें अपनी सामान्य उपलब्धियों गर्व था, अपनी सफलता पर खुशी हुई। हम राष्ट्रीय हितों, स्वतंत्रता और सुरक्षा की रक्षा में दृढ़ थे।

राष्ट्रपति ने कहा, "जो चीज हमें एकजुट करती थी और अभी भी एकजुट करती है वह पितृभूमि का भाग्य तथा उस ऐतिहासिक चरण के उच्चतम महत्व की गहरी समझ है जिससे रूस गुजर रहा है।"

व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सैन्यकर्मियों को अलग से संबोधित किया और कहा कि "आप हमारे वीर हैं, हम सहृदय आपके साथ है। हमें आप पर गर्व है, हम आपके साहस की प्रशंसा करते हैं।"
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "हमने एक से अधिक बार सिद्ध किया है कि हम सबसे कठिन समस्याओं को हल कर सकते हैं और कभी पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि ऐसी कोई ताकत नहीं है जो हमें विभाजित कर सके, हमें हमारे पितरों की स्मृति और विश्वास को भुला सके।"

वर्षों से चली आ रही परंपरा

क्रेमलिन की पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति का भाषण नववर्ष के सम्बोधन का पारंपरिक प्रारूप है। बीते वर्षों में कुछ अपवाद भी हुए थे। जैसे पिछले वर्ष राज्य के प्रमुख ने रोस्तोव-ऑन-डॉन में दक्षिणी सैन्य जिले के मुख्यालय से बात की थी, जिसमें वे विशेष सैन्य अभियान के सदस्यों से घिरा हुए थे।
31 दिसंबर, 2013 को राष्ट्रपति पुतिन ने खाबरोवस्क से रूसी नागरिकों को संबोधित किया था, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से भेंट की थी। उस रात, कामचटका के निवासियों को क्रेमलिन में अग्रिम रूप से रिकॉर्ड की गई बधाई सम्बोधन को देखने का अवसर प्राप्त हुआ था और अन्य सभी समय क्षेत्रों के लिए राष्ट्रपति का खाबरोवस्क वाला सम्बोधन दिखाया गया था।
रूसी राष्ट्रपति की नववर्ष का बधाई संदेश हिंदी में देखें ! जानिए किस विषय में रहा रूसी राष्ट्रपति का सम्बोधन !
Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 31.12.2023
रूस की खबरें
वर्ष 2023 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संबोधन के शीर्ष उद्धरण
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала