राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत की आर्थिक वृद्धि की गति से दुनिया हैरान: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

© Photo : Twitter: @VPIndiaJagdeep Dhankhar, Vice President of India
Jagdeep Dhankhar,  Vice President of India - Sputnik भारत, 1920, 16.01.2024
सब्सक्राइब करें
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि देश राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत बदल गया है और जिस गति से प्रगति कर रहा है उससे दुनिया हैरान है।
16वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत बहुत बदल गया है।

"राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से इतना परिवर्तन आ गया है कि हम दुनिया में मशहूर हो गए हैं और अब हम किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं हैं,” धनखड़ ने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया की पांचवीं महाशक्ति बनना कोई छोटा काम नहीं है। आज भारत विश्व की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है। हमने कनाडा और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। हमने उन लोगों को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने हम पर सदियों तक शासन किया। आने वाले दो-तीन वर्षों में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।”

"भारत जिस गति से प्रगति कर रहा है, उससे दुनिया आश्चर्यचकित है। दुनिया सोच भी नहीं सकती थी कि भारत कभी ऐसा भी बन सकता है," विधायकों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा।

गौरतलब है कि वैश्विक विश्लेषकों के समूह ने भी भारत को अगली महान आर्थिक शक्ति घोषित किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 7.2% की तीव्र आर्थिक वृद्धि के बाद, वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत की सकल घरेलू अनुपात (GDP) वृद्धि दर 6.9% रहने का अनुमान है।
World Economic Outlook - Sputnik भारत, 1920, 13.11.2023
व्यापार और अर्थव्यवस्था
IMF आर्थिक रिपोर्ट: भारत में वृद्धि, युरोप विकासहीन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала