- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

मास्को में शुरू हुई लवरोव की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस, 2023 के रूसी कूटनीतिक कार्यों का सार प्रस्तुत

© AP Photo / Evgenia NovozheninaRussian Foreign Minister Sergey Lavrov prepares to enter a hall for a joint news conference with Secretary-General of the Organization of Islamic Cooperation (OIC) Hissein Brahim Taha following their talks in Moscow, Russia, Monday, Oct. 24, 2022.
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov prepares to enter a hall for a joint news conference with Secretary-General of the Organization of Islamic Cooperation (OIC) Hissein Brahim Taha following their talks in Moscow, Russia, Monday, Oct. 24, 2022.  - Sputnik भारत, 1920, 18.01.2024
सब्सक्राइब करें
राजधानी मास्को में स्थित रूसी विदेश मंत्रालय के प्रेस सेंटर में विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव का वार्षिक संवाददाता सम्मेलन शुरू हो चुका है।
इस सम्मेलन में सर्गेई लवरोव परंपरागत रूप से गत वर्ष के रुसी कूटनीतिक कार्यों का सार प्रस्तुत करते हैं ओर देश की विदेश नीति से संबंधित विशेष और यथार्थ विषयों के बारे में संकेत देते हैं।
रूसी पत्रकारों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त विदेशी मीडिया के कर्मचारियों को भी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस कॉन्फ्रेंस में यूक्रेन को हथियारों के वित्तपोषण, मध्य पूर्व में संघर्ष, ग्लोबल साउथ के हितों जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। उम्मीद है कि सवाल, ब्रिक्स (BRICS) के काम को सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय की गतिविधियों से भी जुड़े होंगे। जिसका कि रूस 1 जनवरी, 2024 को अध्यक्ष बना था।
बता दें कि लवरोव को 9 मार्च, 2004 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश से देश का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। वे रूस के असाधारण राजदूत तथा पूर्णाधिकारी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य भी हैं।
14 दिसंबर, 2023 को रूसी राष्ट्रपति ने अपना वार्षिक टेलीविज़न डायरेक्ट लाइन प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया था। इसमें उन्होंने महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक विषयों पर चर्चा की थी। रूसी राष्ट्रपति की पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस 2021 में यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान शुरू होने से पहले हुई थी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала