यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन में मात खाने के बाद रूस के खिलाफ उकसावे के भरोसे पश्चिम: रूसी SVR प्रमुख

© Sputnik / Aleksey Nikolskyi / मीडियाबैंक पर जाएंForeign Intelligence Service Director Sergei Naryshkin
Foreign Intelligence Service Director Sergei Naryshkin - Sputnik भारत, 1920, 25.01.2024
सब्सक्राइब करें
रूस की विदेशी खुफिया सेवा (SVR) के प्रमुख सर्गेइ नारीश्किन ने यूक्रेन में पश्चिम के हस्तक्षेप पर Sputnik को बताया कि यूक्रेन में पश्चिम हार रहा है और उनके द्वारा रूस के खिलाफ किसी भी तरह के उकसावे की साजिश की संभावना बहुत अधिक है।

SVR प्रमुख ने कहा, "मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि इस तरह के उकसावों का प्रभाव और उनका समय बहुत कम समय के लिए होता है, खासकर जब से हमारी आधुनिक दुनिया में झूठ सहित कोई भी गुप्त जानकारी बहुत जल्दी स्पष्ट हो जाती है।"

आगे उन्होंने बताया कि पश्चिमी देशों में किए गए बंद समाजशास्त्रीय सर्वेक्षणों के अनुसार, यह स्पष्ट है कि इन देशों के नागरिक यूक्रेनी संकट से थक चुके हैं । इसमें कुछ लोग ही रूस को हराने की संभावना पर विश्वास करते हैं।

सर्गेइ नारीश्किन ने कहा, "कुछ लोग ज़ेलेंस्की के गिरोह को भारी वित्तीय सहायता प्रदान करना उपयुक्त समझते हैं। और कुछ लोगों को समझ नहीं आ रहा कि पश्चिमी देशों की आबादी को इसका खामियाजा क्यों भुगतना पड़े।"

अंत में उन्होंने Sputnik को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा अपनी आबादी को रूस से आक्रामकता की संभावना का खतरा दिखा कर गुमराह किया जाता है।
The tanker Sun Arrows loads its cargo of liquefied natural gas from the Sakhalin-2 project in the port of Prigorodnoye, Russia, on Friday, Oct. 29, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 25.01.2024
भारत-रूस संबंध
भारत और रूस के बीच पिछले साल की तुलना में व्यापार 2024 में और बढ़ेगा: भारतीय मंत्री
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала