राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

मोदी ने 'आदतन हुड़दंगी' सांसदों पर 2024 चुनाव से पहले आखिरी संसद सत्र में निशाना साधा

© AP Photo / Mahesh Kumar A.Indian Prime Minister Narendra Modi greets supporters as he arrives for an election campaign rally of his Bharatiya Janata Party (BJP) in Hyderabad, India, Monday, Nov. 27, 2023.
Indian Prime Minister Narendra Modi greets supporters as he arrives for an election campaign rally of his Bharatiya Janata Party (BJP) in Hyderabad, India, Monday, Nov. 27, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 31.01.2024
सब्सक्राइब करें
बुधवार से शुरू होने वाला भारतीय संसद का बजट सत्र 2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक आखिरी सत्र है। सत्र आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सदस्यों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा।
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सभी सदस्यों से 2024 अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और उनके सर्वोत्तम विचार देने को कहा।
आज शुरू होने वाला संसद का सत्र 9 फ़रवरी को समाप्त होगा, जिसके दौरान 1 फ़रवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी।
बजट सत्र से पहले मीडिया को अपने पारंपरिक संबोधन के दौरान मोदी ने पिछले सत्र में निलंबित किए गए विपक्षी सांसदों पर निशाना साधकर उनसे आत्‍मविश्‍लेषण करने को कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज हम आखिरी सत्र में मिल रहे हैं और कुछ लोगों का स्वभाव 'आदतन हुड़दंगी' हो गया है, जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं। ऐसे सभी माननीय सांसद जरूर आत्‍मविश्‍लेषण करेंगे कि 10 साल में उन्होंने क्या किया।"

उन्होंने यह भी कहा कि वे सांसद जिन्होंने हंगामा और शोरगुल किया था, उनको कोई याद नहीं करेगा। विरोध का स्वर तीखा ही क्यों न हो, लेकिन जिन्होंने अपने अच्छे विचारों से सदन में सार्थक चर्चा में संवाद किया, उनको ज़्यादतर लोग याद करेंगे।
मोदी ने कहा, “आने वाले दिनों में भी जब सदन की चर्चाएं कोई देखेगा तो एक एक शब्द इतिहास की तारीख बनकर उजागर होगा।"

उन्होंने कहा, "इस नए संसद भवन में आयोजित पहले सत्र के अंत में, संसद ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया, और वह निर्णय 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' था। 26 जनवरी को, हमने देखा कि कैसे देश ने नारी शक्ति के शौर्य, पराक्रम और संकल्प को अनुभव किया।"

नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के आरंभ में आगे कहा कि आज अंतरिम बजट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन में और कल निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा, यह एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद को संबोधित किया

संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से शुरू हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने दोनों सदनों को पिछले कुछ वर्षों में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने नए संसद भवन में अपने पहले अभिभाषण में कहा, “पिछला साल भारत के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। बहुत सफलताऐं मिलीं। भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बना। भारत द्वारा आयोजित सफल G20 शिखर सम्मेलन ने दुनिया में भारत की भूमिका को मजबूत किया। भारत ने एशियन गेम्स में 100 से अधिक पदक जीते।"

राष्ट्रपति ने नए संसद भवन का स्वागत किया और कहा कि इसमें 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का भाव निहित है।
सकारात्मक चर्चा होने का विश्वास व्यक्त करते हुए मुर्मू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के लिए सदस्यों की सराहना भी की।
सत्र के दौरान वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगे जबकि अप्रैल-मई के चुनाव के बाद नवगठित सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।
Pakistan's former prime minister Imran Khan listens to a member of media during talk with reporters regarding the current political situation and the ongoing cases against him at his residence, in Lahore, Pakistan, Thursday, Aug. 3, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 31.01.2024
Explainers
जानें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में क्यों बंद हैं?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала