भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत में रूसी नाविक सांस्कृतिक स्थलों पर गए और योग कक्षाओं में भाग लिया

© The Russian Defense Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंPacific Fleet warships begin deployment as part of the Vostok-2022 military exercises
Pacific Fleet warships begin deployment as part of the Vostok-2022 military exercises - Sputnik भारत, 1920, 21.02.2024
सब्सक्राइब करें
रूस के प्रशांत बेड़े की रिपोर्ट के अनुसार नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे रूसी प्रशांत बेड़े के युद्धपोतों के दल ने स्थानीय सांस्कृतिक स्थलों और बाजार की सैर की और योग कक्षाओं में भाग लिया।
इसके साथ नाविकों के बीच फुटबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में मैत्रीपूर्ण मैच कराने का भी कार्यक्रम है। रूसी प्रशांत बेड़े के युद्धपोतों की भारतीय यात्रा एक हफ्ते से अधिक होनेवाली है।

“सांस्कृतिक कार्यक्रम की योजना के अनुसार रूसी नाविकों के लिए स्थानिय आकर्षणों की सैर आयोजित की गई। तटीय पट्टी पर जहाज के कर्मचारियों ने प्राचीन भारतीय जिम्नास्टिक योग की कक्षाओं में भाग लिया, जिसका उद्देश्य शरीर के मानसिक और शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करने की क्षमता विकसित करना है। इसके अलावा सैन्य कर्मियों ने स्थानीय सांस्कृतिक विरासत स्थलों और पारंपरिक भारतीय बाजार का दौरा किया,” बयान में कहा गया है।

इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि रूसी प्रशांत बेड़े के गार्ड्स ऑर्डर ऑफ नखिमोव मिसाइल क्रूजर वैराग और फ्रिगेट "मार्शल शापोशनिकोव" युद्धपोतों का एक दल अंतरराष्ट्रीय बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास "मिलन-2024" में भाग लेने के लिए भारत गणराज्य के विशाखापत्तनम के बंदरगाह पर पहुंचा था।
Russian Navy Cruiser Varyag Joins India's Multinational Naval 'MILAN 2024' - Sputnik भारत, 1920, 19.02.2024
डिफेंस
मिलन-2024 नौसेना अभ्यास भारत में शुरू, रूसी युद्धपोत हिस्सा लेने के लिए पहुंचे
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала