जानें रूस के 2024 राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में सभी आवश्यक बातें
जानें रूस के 2024 राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में सभी आवश्यक बातें
Sputnik भारत
रूसी नागरिक 2024 राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए 15-17 मार्च को मतदान करेंगे। मौजूद पात्र मतदाताओं की संख्या 112.3 मिलियन है, और 1.9 मिलियन मतदाता अन्य देशों में रहते हैं।
रूसी राष्ट्रपति का चुनाव, रूसी संघ के निवर्तमान राष्ट्रपति, व्लादिमीर पुतिन, रूस में राष्ट्रपति चुनाव, रूस में चुनावों की निगरानी, अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को मान्यता, मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण, चुनाव प्रक्रिया के अनुपालन, चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण, रूसी राष्ट्रपति उम्मीदवार,मतपत्रों की गिनती, ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा, ई-वोटिंग का उपयोग, रूस में मतदाताओं की संख्या

रूसी नागरिक 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए 15 से 17 मार्च तक मतदान करेंगे। रूस में मौजूद पात्र मतदाताओं की संख्या 112.3 मिलियन लोग है, और लगभग 1.9 मिलियन पात्र मतदाता विश्व के अन्य देशों में रहते हैं।
रशियन पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर (VCIOM) के अनुसार, 71% मतदान होने की आशा है।
2024 के राष्ट्रपति चुनावों में नया क्या है?
रूसी राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए पहली बार दूरस्थ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली यानी ई-वोटिंग का उपयोग किया जा रहा है। 29 रूसी क्षेत्रों में मतदाता ई-वोटिंग का उपयोग कर अपना मत डाल सकेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक मतपत्र प्रसंस्करण प्रणाली चिह्नित कागजी मतपत्रों को पढ़ने और संसाधित करने और परिणामों का मिलान करने के लिए एक विशेष स्कैनर का उपयोग करती है।
मोबाइल वोटर तंत्र ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा प्रदान करता है।
वहीं चुनाव राज्य स्वचालित प्रणाली एक सूचना सॉफ्टवेयर है जो यह सुनिश्चित करती है कि मतपत्रों की गिनती सटीक और तीव्र तरीके से की जाए।
राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार
शीर्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं।
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार लियोनिद स्लटस्की;
न्यू पीपल पार्टी के उम्मीदवार व्लादिस्लाव दावानकोव।
मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कौन करेगा?
चुनाव पर्यवेक्षक रूसी नागरिक हैं जो कानूनी प्रावधानों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के अनुपालन की निगरानी एवं पर्यवेक्षण करते हैं और संभावित उल्लंघनों को रिकॉर्ड करते हैं।
इसके अतिरिक्त रूस में चुनावों की निगरानी के लिए 200 संसदीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को मान्यता दी गई है, इस संबंध में 36 देशों के प्रतिनिधिमंडल पहले ही रूस पहुँच गए हैं।
नियमों का उल्लंघन करने के कारण चैट तक पहुंच अवरुद्ध कर दी गई है।
आप फिर से भाग ले पाएंगे:∞.
यदि आप अवरोधन से सहमत नहीं हैं, तो कृपया फ़ीडबैक फ़ॉर्म का उपयोग करें
चर्चा बंद है। आप लेख के प्रकाशन से 24 घंटों के भीतर चर्चा में भाग ले सकते हैं।