व्यापार और अर्थव्यवस्था

रूस ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड मात्रा में अनाज की आपूर्ति की, हिस्सेदारी 70% तक पहुंची

© AP Photo / EMILIO MORENATTIPakistani laborers unload a truck of wheat in a grain shop on the outskirts of Lahore, Pakistan.
Pakistani laborers unload a truck of wheat in a grain shop on the outskirts of Lahore, Pakistan. - Sputnik भारत, 1920, 05.04.2024
सब्सक्राइब करें
मार्च महीने में रूसी कंपनियों ने देश को रिकॉर्ड मात्रा में लगभग आधा मिलियन टन गेहूं की आपूर्ति की, जिससे पाकिस्तानी आयात में मास्को की हिस्सेदारी 70% तक पहुंच गई।
पाकिस्तानी आंकड़ों के Sputnik विश्लेषण के अनुसार, रूस पाकिस्तान के लिए अनाज का मुख्य आपूर्तिकर्ता बन गया है। वर्ष 2023 में रूस ने पाकिस्तान को गेहूं की आपूर्ति 5.5 गुना बढ़ाकर 568.3 मिलियन डॉलर मूल्य के 1.6 मिलियन टन तक बढ़ा दी।

इस वर्ष की पहली तिमाही में डिलीवरी की मात्रा पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दो-तिहाई हो गई है और 296 मिलियन डॉलर मूल्य के 1 मिलियन टन तक पहुंच गई है।

वहीं, मार्च में बिक्री 139 मिलियन डॉलर मूल्य के रिकॉर्ड 478 हजार टन तक पहुंच गई और पाकिस्तानी आयात टोकड़ी में रूस का हिस्सा 70.5% की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया। वर्ष 2022 में यह 24.6% थी।
पहली तिमाही में रूसी अनाज के आयात के लिए पाकिस्तान ने भुगतान संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा दिरहम और डॉलर में आधा-आधा किया गया था। वहीं, पिछले वर्ष नवंबर में इस उत्पाद के भुगतान के लिए पहली बार दिरहम का उपयोग किया गया था।
गौरतलब है कि विगत समय में दक्षिण एशिया में रूस निर्यात और आयात दोनों के लिए वस्तुओं की एक श्रृंखला की पेशकश की है, जिसमें निर्यात में मुख्य रूप से ऊर्जा संसाधन, उर्वरक, अनाज और सूरजमुखी तेल आदि अन्य आवश्यक वस्तुएं सम्मिलित हैं।
Russian cargo ship - Sputnik भारत, 1920, 20.12.2023
व्यापार और अर्थव्यवस्था
अनाज और तेल व्यापार द्वारा रूस और पाकिस्तान का वैश्विक डी-डॉलराइजेशन में योगदान
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала