डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

दुनिया में रक्षा खर्च 2023 में $2,443 अरब के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया: रिपोर्ट

© Sputnik / Alexey Vitvitsky / मीडियाबैंक पर जाएंRomanian tanks TR-85M1 "Bizonul" and American main battle tank M1A1 Abrams at the US and Romania joint military exercise within operation Atlantic Resolve in Romania.
Romanian tanks TR-85M1 Bizonul and American main battle tank M1A1 Abrams at the US and Romania joint military exercise within operation Atlantic Resolve in Romania. - Sputnik भारत, 1920, 22.04.2024
सब्सक्राइब करें
स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में रक्षा खर्च में 6.8% वृद्धि के बाद यह 2,443 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। तीन सबसे बड़े खर्चकर्ता अमेरिका, चीन और रूस हैं।
SIPRI ने कहा, "विश्व रक्षा खर्च लगातार नौ वर्ष बढ़ते हुए 2,443 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।"

रिपोर्ट में कहा गया कि SIPRI द्वारा परिभाषित सभी पांच भौगोलिक क्षेत्रों में रक्षा खर्च में वृद्धि हुई है।

अमेरिका की विश्व के कुल सैन्य खर्च में 37% हिस्सेदारी है और 2023 में 916 अरब डॉलर खर्च के साथ दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य खर्चकर्ता बना रहा। दूसरे स्थान पर 12% हिस्सेदारी और 296 अरब डॉलर खर्च के साथ चीन है और रुस 4.5% हिस्सेदारी और 109 अरब डॉलर सैन्य खर्च के साथ तीसरे स्थान पर है।
2023 में भारत का रक्षा खर्च 84 अरब डॉलर था, जिसकी विश्व के कुल रक्षा खर्च में 3.4% की हिस्सेदारी थी। परिणामस्वरूप, रक्षा खर्च में अमेरिका, चिन और रुस के बाद भारत चौथे स्थान पर है। रक्षा खर्च भारत के कुल सरकारी खर्च का 2.44% था।
यह ध्यान देने योग्य है कि 2023 में आठवें स्थान पर रहने वाले यूक्रेन ने अपने रक्षा खर्च को पिछले साल की तुलना में 51% बढ़ाकर 64.8 बिलियन डॉलर कर दिया जो देश के कुल सरकारी खर्च का 58% है।
यह भी कहा गया कि मध्य पूर्व में रक्षा खर्च में 9% की वृद्धि हुई जबकि गाज़ा पट्टी में सैन्य अभियान के कारण इज़राइल का खर्च 24% बढ़कर 27.5 बिलियन डॉलर हो गया है।
A Sukhoi Su-30 MKI flies over a Jaguar fighter aircraft parked at the static display area on the second day of Aero India 2021 at Yelahanka air base in Bengaluru, India, Thursday, Feb. 4, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 22.04.2024
डिफेंस
भारतीय वायु सेना सुखोई के बाद लड़ाकू विमान जगुआर के बेड़े को करेगी दुरुस्त: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала