व्यापार और अर्थव्यवस्था

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि: प्रेषण धन में $100 बिलियन को पार करने वाला पहला देश बना, UN की रिपोर्ट

© AP Photo / Rajanish KakadePeople walk past an electronic signage displaying news on federal budget at the Bombay Stock Exchange (BSE) building in Mumbai, India, Wednesday, Feb. 1, 2023.
People walk past an electronic signage displaying news on federal budget at the Bombay Stock Exchange (BSE) building in Mumbai, India, Wednesday, Feb. 1, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 08.05.2024
सब्सक्राइब करें
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने मंगलवार को जारी की गई अपनी विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024 में खुलासा किया कि भारत साल 2022 में प्रेषण धन का शीर्ष प्राप्तकर्ता था।
संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी आईओएम के अनुसार, भारत को वर्ष 2022 में 111 बिलियन डॉलर से अधिक का प्रेषण धन प्राप्त हुआ। यह पहला उदाहरण है जब किसी देश ने 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार किया है।

रिपोर्ट में कहा गया, "भारत बाकी देशों से काफी आगे रहा, जिसने 111 बिलियन डॉलर से अधिक प्राप्त किया। वह 100 बिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुँचने और उसे पार करने वाला पहला देश बना। वर्ष 2022 में मैक्सिको दूसरा सबसे बड़ा धन प्रेषण प्राप्तकर्ता रहा। यह स्थान इसने 2021 में भी कायम रखा, जब उसने चीन को पीछे छोड़ दिया, जो ऐतिहासिक रूप से भारत के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया अपनी बड़ी प्रवासी कामगार आबादी के कारण वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा धन प्रेषण प्राप्त करने वालों में से एक है।
दरअसल भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश विश्व में अंतरराष्ट्रीय धन प्रेषण के शीर्ष दस प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं, जो इस उपक्षेत्र से श्रम प्रवास के महत्व को रेखांकित करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, "भारत को 2022 में 111 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक प्राप्त होने का अनुमान है, यह अब तक दुनिया में अंतरराष्ट्रीय प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता है और इस आंकड़े तक पहुँचने वाला पहला देश है।"

पाकिस्तान और बांग्लादेश भी क्रमशः छठे और आठवें स्थान पर हैं, जिन्हें 2022 में क्रमशः 30 बिलियन डॉलर और 21.5 बिलियन डॉलर प्राप्त हुए।
कई खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) राज्यों में प्रवासी आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। उदाहरण के लिए, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और कतर में प्रवासी क्रमशः 88%, लगभग 73% और 77% राष्ट्रीय आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इनमें से अधिकतर प्रवासी भारत, मिस्र, बांग्लादेश, इथियोपिया और केन्या जैसे देशों से आते हैं, और निर्माण, आतिथ्य, सुरक्षा, घरेलू काम और खुदरा जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का उद्गम स्थल है, जिनमें से बड़ी संख्या में प्रवासी संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कई अन्य देशों में रहते हैं। भारत अप्रवासियों के लिए गंतव्य देश के रूप में 13वें स्थान पर है।
गौरतलब है कि भारत शीर्ष 10 अंतरराष्ट्रीय देश-से-देश प्रवास गलियारों में से एक है। इसमें भारत-संयुक्त अरब अमीरात, भारत-सऊदी अरब और बांग्लादेश-भारत सहित विभिन्न गलियारे अंतरराष्ट्रीय प्रवास गलियारों में प्रमुखता से शामिल है।
Representatives of member countries take vote during the Security Council meeting at United Nations headquarters, Friday, Dec. 22, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 02.05.2024
राजनीति
भारत ने UN में फिलिस्तीन की सदस्यता पर अमेरिका से अपने वीटो पर की पुनर्विचार की अपील
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала