यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना का यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में बुनियादी ऊर्जा ढांचे पर हमला

© Russian Ministry of DefenceIskander missile launch, Kapustin Yar, Russia, August 2019
Iskander missile launch, Kapustin Yar, Russia, August 2019 - Sputnik भारत, 1920, 22.05.2024
सब्सक्राइब करें
निकोलायेव भूमिगत नेटवर्क के समन्वयक सर्गेई लेबेदेव ने बुधवार को Sputnik को बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में शोस्तका और कोनोटोप शहरों में बुनियादी ऊर्जा ढांचे पर रात भर हमले किए।

"सुमी क्षेत्र के शोस्तका शहर पर इस रात तीन बार हमले हुए हैं। हमलों से शोस्तका शहर में ऊर्जा सुविधाएं प्रभावित हुईं। स्थानीय लोगों ने पहले हमले की सूचना स्थानीय समयानुसार 12:05 पर दी थी, हमले को शक्तिशाली बताया गया, जिससे फर्श में कम्पन्न उत्पन्न हो गया। दूसरा हमला 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ और इसके बाद शोस्तका पर तीसरा हमला 12:45 बजे हुआ," उन्होंने कहा।

लेबेदेव ने भूमिगत नेटवर्क की रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि थर्मल पावर प्लांट के क्षेत्र में गोदाम थे, जिनका उपयोग यूक्रेनी सेना द्वारा किया जाता था। उन्होंने कहा कि वहाँ पिछले सप्ताह पुलिस सुरक्षा के साथ ट्रकों की भारी आवाजाही हुई थी।

सर्गेई लेबेदेव ने कहा, "सूमी क्षेत्र के कोनोटोप शहर से भी ऊर्जा सुविधाओं पर हमले की खबरें आ रही हैं। कोनोटोप यूक्रेन के सबसे बड़े रेलमार्ग केंद्रों में से एक है।"

A destroyed tank of Ukraine's Armed Forces in April, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 21.05.2024
यूक्रेन संकट
जेलेंस्की के शासनकाल की विरासत: यूक्रेन में स्थिति बिगड़ रही है
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала