यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

खार्कोव के पास रक्षात्मक मोर्चाबंदी न्यूनतम उपलब्ध साधनों से बनाई: यूक्रेनी सैनिक

© AP Photo / Evgeniy MaloletkaA Ukrainian brigade commander "Dyadya Roma" speaks to his comrade at a frontline in the Kharkov region, Ukraine, Saturday, Dec. 24, 2022
A Ukrainian brigade commander Dyadya Roma speaks to his comrade at a frontline in the Kharkov region, Ukraine, Saturday, Dec. 24, 2022 - Sputnik भारत, 1920, 20.05.2024
सब्सक्राइब करें
खार्कोव के पास सीमा क्षेत्र में रक्षात्मक मोर्चाबंदी की प्रणाली इन उद्देश्यों के लिए उपयुक्त नहीं थी, इसलिए यूक्रेनी सीमा रक्षकों ने न्यूनतम उपलब्ध साधनों से इंजीनियरिंग संरचनाएं, डग आउट और खाइयां बनाईं। कैद में रखे गए यूक्रेनी सीमा रक्षक आंद्रेई शोलंकी ने इसके बारे में Sputnik को बताया।
शुक्रवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक सप्ताह में 63 यूक्रेनी सैन्य कर्मियों ने रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, उनमें से 48 ‘सेवेर’ (उत्तर) बैटलग्रुप के सामने आत्मसमर्पण किया।

कैदी ने बताया, “खार्कोव क्षेत्र में कोई रक्षा नहीं है, वहां कोई फायरिंग पॉइंट नहीं है, कोई डग आउट भी नहीं है, वहां कुछ भी नहीं है।“

उसके अनुसार, जिस इकाई में उन्होंने कार्य किया वह एक महीने से पहले सीमा के पास अग्रिम मोर्चों पर पहुंची थी।

कैदी सीमा रक्षक आंद्रेई शोलंकी ने आगे बताया, “बस अपने आप अपने लिए गड्ढे खोदे जिससे कम से कम रात को ठंड न लगे। अपने हाथों से अपनी ताकत से इसे निर्मित किया, क्योंकि उन्होंने हमें कोई नक्शा भी नहीं दिखाया, एक बार गाइड ने हमें रास्ता दिखाया बस। हम से कहा गया स्वयं ही निकलो, अपना मार्ग स्वयं बनाओ।“

उन्होंने साथ ही कहा कि सभी उत्खनन कार्य खराब मौसम में किए गए और कई हफ्तों तक वे लोग पानी से भरे बिना तैयार डग आउट में सोते रहे।
इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि इस सप्ताह रूसी सेना के "सेवेर" (उत्तर) बैटलग्रुप के सैन्यकर्मियों ने सक्रिय कार्यों के परिणामस्वरूप स्ट्रेलेच्या सहित खार्कोव क्षेत्र में 12 बस्तियों को मुक्त करा लिया था।
खार्कोव के पास स्थित ग्लुबोकोए, तिखोए और स्टारित्सा बस्तियों के क्षेत्रों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के आक्रमणकारी समूहों के 21 प्रतिउत्तरी आक्रमणों को विफल किया गया।
In this image provided by the U.S. Army, soldiers, from the 3rd Battalion, 321st Field Artillery Regiment of the 18th Field Artillery Brigade out of Fort Bragg N.C., conduct live fire testing at White Sands Missile Range, N.M., on Dec. 14, 2021, of early versions of the Army Tactical Missile System (ATACMS). - Sputnik भारत, 1920, 19.05.2024
यूक्रेन संकट
रूस के वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन के 9 ATACMS मिसाइलों और 61 ड्रोनों को मार गिराया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала