राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

वैश्विक व्यवस्था में सच्ची बहुध्रुवीयता के लिए अफ़्रीका का उदय आवश्यक: भारत

© AP Photo / Bebeto MatthewsIndia's Ambassador to the United Nations Ruchira Kamboj, current president of the U.N. Security Council, address the council after a report on the humanitarian impact of Russia's war in Ukraine, Tuesday Dec. 6, 2022 at U.N. headquarters.
India's Ambassador to the United Nations Ruchira Kamboj, current president of the U.N. Security Council, address the council after a report on the humanitarian impact of Russia's war in Ukraine, Tuesday Dec. 6, 2022 at U.N. headquarters. - Sputnik भारत, 1920, 24.05.2024
सब्सक्राइब करें
हाल ही में दक्षिण अफ़्रीकी सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीज़ा आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। पर्यटन मंत्री पेट्रीसिया डी लिले ने हाल ही में वीजा मंजूरी में तेजी लाने और विशेष रूप से भारत के यात्रियों के लिए ई-वीजा प्रणाली शुरू करने की योजना की घोषणा की थी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने वैश्विक सुरक्षा और विकास की चुनौतियों से निपटने में अफ़्रीकी देशों की भूमिका को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
रुचिरा "अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का रखरखाव" एजेंडा आइटम के तहत संबोधित कर रहीं थी, उन्होंने अपने भारत और अफ्रीका के बीच के ऐतिहासिक संबंधों और साझा एकजुटता पर भी जोर दिया।

"भारत का मानना है कि वैश्विक व्यवस्था में सच्ची बहुध्रुवीयता के लिए अफ़्रीका का उदय आवश्यक है। भारत द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रूप से अफ़्रीका की प्राथमिकताओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है," रुचिरा कंबोज ने कहा।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, कृषि और ऊर्जा सुरक्षा में निवेश के माध्यम से सतत आर्थिक विकास के महत्व पर जोर देते हुए वास्तविक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया जो अफ़्रीकियों को सशक्त बनाए और उनकी प्राथमिकताओं के साथ संरेखित हो।
कंबोज ने शांति और विकास की परस्पर निर्भरता को रेखांकित करते हुए कहा, "विकास के बिना कोई शांति नहीं हो सकती।"
भारतीय प्रतिनिधि ने वैश्विक मंच पर अफ़्रीकी क्षेत्र की भूमिका को बढ़ाने के लिए प्रमुख कार्य बिंदुओं को रेखांकित किया। उन्होंने अफ़्रीकी देशों को स्थायी प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार करने, शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर क्षेत्रीय दृष्टिकोण की वकालत करने और अफ्रीका में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कंबोज ने जोर देकर कहा, "अफ़्रीका में आतंकवाद का प्रसार गंभीर चिंता का विषय है।" उन्होंने आतंकवादी संगठनों और सशस्त्र समूहों द्वारा उत्पन्न सुरक्षा खतरों से निपटने को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कंबोज ने क्षमता की कमी और निरंतर वित्तपोषण की कमी को प्रमुख चुनौतियों के रूप में उद्धृत करते हुए, आतंकवाद से निपटने में आने वाली महत्वपूर्ण बाधाओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अफ़्रीका में आतंकवाद के मूल कारणों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए समर्थन और संसाधन बढ़ाने का आह्वान किया।
King of Bahrain Hamad bin Isa Al Khalifa gets out of a car as he arrives for a meeting with Russian President Vladimir Putin at the Kremlin in Moscow, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 23.05.2024
रूस की खबरें
अमेरिका को संकेत: बहरीन के राजा ने पुतिन से मुलाकात की, रणनीतिक स्वायत्तता की मांग की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала