यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

ग्लोबल साउथ के उदय से डरे पश्चिम की पुरानी विश्व व्यवस्था पर पकड़ कमजोर: लवरोव

© Sputnik / Russian Foreign Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov attends a meeting of foreign ministers, participants of the Collective Security Treaty Organization (CSTO)
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov attends a meeting of foreign ministers, participants of the Collective Security Treaty Organization (CSTO)  - Sputnik भारत, 1920, 29.05.2024
सब्सक्राइब करें
रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने राजनयिक मिशनों के प्रमुखों के साथ यूक्रेन संकट को सुकझाने के तरीकों से संबंधित गोलमेज बैठक में भाषण दिया।
रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा कि दुनिया में अब शक्तिशाली आर्थिक दिग्गज उभर रहे हैं जो मुख्य रूप से यूरेशियन महाद्वीप, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका से हैं।
आगे उन्होंने कहा आधिपत्य के लिए पश्चिम का संघर्ष एक गुज़रते युग के लिए संघर्ष है; संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बाकी दुनिया पर थोपी जा रही विश्व व्यवस्था का पतन शुरू हो गया है।

"यूरेशियन महाद्वीप के साथ-साथ अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में शक्तिशाली आर्थिक दिग्गजों के उभरने के परिणामस्वरूप ऐसा करना अगर असंभव नहीं तो, बहुत मुश्किल होता जा रहा है। आधिपत्य स्थापित करने और उसे कायम रखने के लिए प्रतिबंधों, ब्लैकमेल, धमकियों, सशस्त्र बलों का उपयोग करना बीते यूग के लिए संघर्ष है। यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष में हम देखते हैं कि पश्चिम कैसे अपने हितों के लिए इन सभी गैरकानूनी तरीकों को अपना रहा है, सामान्य तौर पर, अमेरिका द्वारा थोपी गई विश्व व्यवस्था, अभी भी बाकी सब पर थोपी जा रही है," उन्होंने कहा।

आगे उन्होंने कहा कि कई विश्लेषकों का मानना ​​है कि सोवियत संघ के पतन और वारसॉ संधि के अंत के बाद, नाटो ब्लॉक को भंग कर दिया जाना चाहिए था।

"नाटो के विघटन न होने का कारण यूरोप पर नियंत्रण के साधन के रूप में गठबंधन को संरक्षित करने की संयुक्त राज्य अमेरिका की अटूट इच्छा थी," लवरोव ने कहा।

President Putin in Uzbekistan - Sputnik भारत, 1920, 28.05.2024
यूक्रेन संकट
अब यूक्रेन में एकमात्र वैध प्राधिकारी संसद और राडा के स्पीकर हैं: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала