यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी बैटलग्रुप ज़ापद से लड़ाई में यूक्रेन को 445 से अधिक सैनिकों का नुकसान: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Vitaliy Ankov / मीडियाबैंक पर जाएंCombat training at Bamburovo Marine Corps training grounds.
Combat training at Bamburovo Marine Corps training grounds. - Sputnik भारत, 1920, 30.05.2024
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में रूस के बैटलग्रुप जापद के साथ लड़ाई में यूक्रेन ने लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक और खार्कोव क्षेत्र में 445 सैनिकों को खो दिया है।
यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने बैटलग्रुप ज़ापद (पश्चिम) से लड़ाई में 445 सैन्यकर्मियों, दो पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और तीन अन्य वाहनों को खो दिया, रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया।
बता दें कि इसके अलावा डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक में इस बैटलग्रुप के सैनिकों द्वारा तीन जवाबी हमले विफल कर दिए गए।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी बैटलग्रुप सेवर ने खार्कोव क्षेत्र में दो जवाबी हमलों को विफल कर दिया और कीव को 225 सैनिकों का नुकसान हुआ।
इसी समय बैटलग्रुप त्सेंत्र ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में छह जवाबी हमलों को रोक दिया, जिसके परिणामस्वरूप यूक्रेन ने 355 से ज्यादा सैन्यकर्मियों को खो दिया, जबकि बैटलग्रुप युग ने अपनी सामरिक स्थिति में सुधार किया और यूक्रेन को 305 से ज़्यादा सैनिक गंवाने पड़े। बैटलग्रुप वोस्तोक के साथ लड़ाई में कीव को लगभग 145 सैनिकों का नुकसान हुआ।
साथ ही मंत्रालय ने कहा कि रूस के काला सागर बेड़े की सेनाओं ने काला सागर के उत्तर-पश्चिमी भाग में चार यूक्रेनी मानवरहित नौकाओं को नष्ट कर दिया।
The Utyos stationary coastal missile system launches a P-35 cruise missile during the Black Sea Fleet's tactical drill in Crimea - Sputnik भारत, 1920, 30.05.2024
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रीमिया के पास यूक्रेनी मिसाइलों और ड्रोनों को मार गिराया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала