आज की दुनिया में बौद्ध धर्म विशेष मायने रखता है: विशेषज्ञ
20:00 08.06.2024 (अपडेटेड: 17:29 09.06.2024)

© Sputnik / Pavel Bednyakov
/ सब्सक्राइब करें
रूस के बुराटिया क्षेत्र के प्रमुख एलेक्सी त्सिडेनोव ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) में बोलते हुए कहा कि बौद्ध धर्म के मूल्य आज की विश्व में तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।
त्सिडेनोव ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ पृथ्वी की कुल जनसंख्या का मात्र 10.3 प्रतिशत हैं, अपितु जिन देशों में बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक जड़ें हैं, उनकी जनसंख्या लगभग 50 प्रतिशत है, और बौद्ध देशों की जीडीपी भी विश्व जीडीपी का 50 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा, "विभिन्न प्रकार की बहुकेन्द्रीयता होती है, न मात्र आर्थिक, न मात्र सैन्य, अपितु संस्कृतियों और विचारधाराओं की भी बहुकेन्द्रीयता होती है। और बौद्ध धर्म का विषय भी बहुकेंद्रिकता है। अपनी संस्कृति, अपने नैतिक मूल्य, अपना दर्शन... और एकीकरण, बौद्ध धर्म की तर्ज पर मूल्य, वर्तमान समयकाल की दुनिया में भी, मुझे ऐसा लगता है कि आज रूस में, हमारे रूढ़िवादी ईसाई धर्म में, इस्लाम में, बौद्ध धर्म में विद्यमान ऐसे जीवन मूल्य दिशानिर्देशों का संरक्षण भी बहुकेंद्रीयता है, यही वह तत्व विषय है जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं।"
त्सेडेनोव ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा, "इस वर्ष अगस्त में हमारा दूसरा बौद्ध मंच भी होगा। मैं बुरातिया गणराज्य के सभी लोगों को बौद्ध मंच पर आमंत्रित करता हूं।"