भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

2025 से भारतीय पर्यटक रूस में कर सकेंगे वीज़ा-मुक्त यात्रा

© Sputnik / Vladimir Astapkovich / मीडियाबैंक पर जाएंУчастники и посетители на открытии фестиваля "День Индии" 2023 в Москве
Участники и посетители на открытии фестиваля День Индии 2023 в Москве - Sputnik भारत, 1920, 09.06.2024
सब्सक्राइब करें
भारत और रूस नागरिकों के मध्य आपसी संपर्क बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसमें रूस यह सुनिश्चित करना चाहता है कि दक्षिण एशियाई देश से आने वाले पर्यटक वीजा मुक्त यात्रा कर सकें।
यूरेशियाई देश के आर्थिक विकास मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत से वीजा मुक्त पर्यटक जून 2025 से रूस की यात्रा कर सकेंगे।

बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और विशेष परियोजना विभाग के निदेशक निकीता कोंद्रायेव ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) में Sputnik को बताया, "हमने पहले ही चीन और ईरान के साथ स्थायी आधार पर वीज़ा-मुक्त समूह व्यवस्था स्थापित कर ली है। और यह अच्छी तरह से कार्य कर रहा है। हमने एक समानरूपी समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है और इसे भारतीय पक्ष को सौंप दिया है। हमारी योजना 2024 के अंत तक एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की है।"

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष वर्तमान में समझौते की शर्तों पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें वीजा-मुक्त भारतीयों का पहला समूह अगले वर्ष वसंत में रूस की यात्रा पर जाएगा।

रूसी अधिकारी ने कहा, "स्पष्टीकरण कार्य के लिए एक या दो महीने लगते हैं। हम आमतौर पर पहले कई परीक्षण समूह बनाते हैं। अगर हम समझते हैं कि तंत्र काम करता है और सभी समस्याएं समाप्त हो गई हैं, तो हम पर्यटक समूहों का एक विशाल प्रवाह आरंभ करते हैं।"

कोंद्रायेव की यह टिप्पणी भारत और रूस के मध्य कई क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग के बीच आई है, मुख्य तौर पर पर्यटन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में।
हाल ही में एक शीर्ष भारतीय निर्देशक ने जोर देकर कहा कि रूस भारत के फिल्म निर्माताओं के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

भारतीय फिल्म्स और भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र SITA की निदेशक दाशा कोटवानी ने इस सप्ताह की शुरुआत में Sputnik भारत को बताया, "यह दोनों देशों के लिए पारस्परिक विजय परिदृश्य वाला सहयोग है। रूस में फिल्मांकन न मात्र भारतीय फिल्मों को एक अंतरराष्ट्रीय अपील से जोड़ता है, बल्कि रूसी पर्यटन को बढ़ावा देने में भी योगदान देता है।"

Russian President Vladimir Putin gives a speech at a plenary session of the Saint Petersburg International Economic Forum (SPIEF) in Saint Petersburg on June 16, 2023. (Photo by Ramil SITDIKOV / SPUTNIK / AFP) - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2024
रूस की खबरें
रूसी राष्ट्रपति पुतिन SPIEF को संबोधित कर रहे हैं
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала