भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

पीएम मोदी रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित

© SputnikPM Modi honoured with Russia's highest civilian honour Order of St Andrew the Apostle.
PM Modi honoured with Russia's highest civilian honour Order of St Andrew the Apostle. - Sputnik भारत, 1920, 09.07.2024
सब्सक्राइब करें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस की राजधानी मास्को में मंगलवार को क्रेमलिन के सेंट कैथरीन हॉल में औपचारिक रूप से ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड प्रदान किया गया, जिसकी घोषणा 2019 में की गई थी।
पीएम मोदी को रूस का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा मास्को में हुए एक कार्यक्रम दौरान दिया गया। यह सम्मान रूस और भारत के बीच एक विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है।
सम्मान प्राप्त होने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान को देश के तमाम लोगों के नाम समर्पित किया।

पीएम मोदी ने कहा, "सेंट एंड्रयू द एपोस्टल की उपाधि प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसे भारत के लोगों को समर्पित करता हूं।"

इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को पीएम मोदी के साथ वार्ता के दौरान कहा कि रूस और भारत लगातार संपर्क में हैं और अनौपचारिक वार्ता में मोदी के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है।
Russian President Vladimir Putin and Indian Prime Minister Narendra Modi shake hands during a meeting at the Kremlin in Moscow, Russia, Tuesday, July 9, 2024.  - Sputnik भारत, 1920, 09.07.2024
भारत-रूस संबंध
रूस और भारत के बीच संबंधों की विशेषता एक विशेष रणनीतिक साझेदारी और मित्रता है: पुतिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала