डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

पाकिस्तान में आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के 3 सैनिकों की हुई मौत, 54 सैनिक घायल

© AP Photo / Fareed KhanPakistani army troops
Pakistani army troops - Sputnik भारत, 1920, 15.07.2024
सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाक़े में बन्नू छावनी में सोमवार सुबह से शुरू हुए आतंकवादी हमले में अब तक सुरक्षा बलों के 3 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। एक मेजर सहित 54 सैनिकों, नागरिकों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
4 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप की ज़र्रार कंपनी ने हमले के बाद से ही आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।
हमले के लिए पाकिस्तानी तालिबान कमांडर हाफ़िज़ गुल बहादुर से जुड़े जैश-ए-फुरासान मोहम्मद गिरोह को ज़िम्मेदार माना जा रहा है।
खबरों के मुताबिक सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी से बन्नू छावनी के दरवाज़े को उड़ा दिया। इसके बाद आतंकवादी छावनी के अंदर घुस गए जिनकी तादाद शुरुआती खबरों में 8 से 10 बताई जा रही है। हमले में आसपास के नागरिक ठिकानों को भी नुकसान पहुँचा है। घायल नागरिकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
22 जून को पाकिस्तान की सेना द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान अज़्म-ए-इस्तेहकाम शुरू किए जाने के बाद आतंकवादी ठिकानों पर कई बड़े हमले किए गए हैं। ये अभियान खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में चलाया जा रहा है। बन्नू हमले को तहरीक़े तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी*) का इस अभियान का जवाबी हमला माना जा रहा है।
बन्नू छावनी की स्थापना 1848 में अग्रेज सेना ने की थी और यहाँ से खैबर पख्तूनख्वा के विद्रोहियों के खिलाफ़ अभियान चलाए जाते हैं।
*प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
Indian army soldiers patrol at the Line of Control (LOC) between India and Pakistan border in Poonch, about 250 kilometers (156 miles) from Jammu, India, Thursday, Dec. 18, 2020.  - Sputnik भारत, 1920, 11.07.2024
डिफेंस
जम्मू में आतंकी हमले: आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала