विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान में भी मंकीपॉक्स का एक मामला, WHO ने की वैश्विक आपातकाल की घोषणा

© AP Photo / NIAID Colorized transmission electron micrograph of monkeypox particles (File)
  Colorized transmission electron micrograph of monkeypox particles (File) - Sputnik भारत, 1920, 16.08.2024
सब्सक्राइब करें
यह वायरस पीड़ित के संपर्क में आने से फैलता है, इसके मुख्य लक्षणों में बुखार, दाने और शरीर में दर्द है जो प्रायः 2 से 4 सप्ताह तक रहता है। हालांकि WHO ने नोट किया कि संक्रमित लोगों में से 99 प्रतिशत जीवित रहते हैं।
पाकिस्तानी मीडिया ने देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से बताया कि पाकिस्तान में इस वर्ष के पहले मंकीपॉक्स मामले की पुष्टि हो गई है, पीड़ित व्यक्ति हाल ही में सऊदी अरब से लौट कर आया है।

रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति पाकिस्तान के मरदान का रहने वाला है जिसकी उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है जो 3 अगस्त को सऊदी अरब से पाकिस्तान आया और पेशावर पहुँचने के तुरंत बाद उसमें लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद उसकी जांच की गई, जो 2024 में पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का पहला रिपोर्ट किया गया मामला है।
पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पीड़ित पुरुष के साथ सऊदी अरब से आए सभी साथी यात्रियों सहित निकट संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान और निगरानी के लिए संपर्क ट्रेसिंग प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इससे पहले पाकिस्तान में, अप्रैल 2023 से 11 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मृत्यु हो गई है।

चिकन पॉक्स या स्मॉल पॉक्स से मिलता-जुलता एक वायरस एमपॉक्स गुरुवार को स्वीडन में पाया गया। यह अफ्रीका के बाहर वायरस का पहला पुष्ट मामला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा एमपॉक्स (या मंकीपॉक्स) को दो वर्ष में दूसरी बार वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के एक दिन बाद आई है।
People wearing face masks walk across a plaza at a shopping and office complex in Beijing, Friday, April 28, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 17.06.2024
विश्व
अमेरिका ने ग्लोबल साउथ के खिलाफ़ वैक्सीन विरोधी दुष्प्रचार अभियान चलाया: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала