भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

हिंद महासागर को शांति का क्षेत्र बनाने की 1971 की घोषणा को साकार करने की आवश्यकता है: विशेषज्ञ

© Photo : X/@PIB_IndiaIndian, Russian Navy Chiefs Hold Talks to Deepen Maritime Security Ties
Indian, Russian Navy Chiefs Hold Talks to Deepen Maritime Security Ties - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2024
सब्सक्राइब करें
अब रूसी नौसेना के प्रमुख एडमिरल अलेक्सांद्र अलेक्सेयेविच मोइसेयेव की भारत यात्रा पर नज़रें टिकी हुई हैं। दोनों देशों के उच्च सैन्य अधिकारियों के बीच समुद्र में सहयोग बढ़ाने के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है।
रूसी नौसेनाध्यक्ष ने दिल्ली में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाक़ात की है।
मुलाक़ात के बारे में अधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के प्रति दोनों देशों के संकल्प, रणनैतिक सहयोग बढ़ाने और दोनों के बीच मज़बूत रक्षा संबंधों पर चर्चा हुई।
रूसी नौसेनाध्यक्ष भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान की यात्रा भी कर रहे हैं और मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड का निरीक्षण भी कर रहे हैं।

रूस कई दशकों से भारत का सबसे विश्वसनीय मित्र रहा है। भारत ने पश्चिमी ब्लॉक और रूस के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों में संतुलन बनाए रखा है। भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति की अपील की लेकिन रूस की आलोचना करने में पश्चिमी देशों का साथ नहीं दिया।

भारतीय नौसेना ने इस यात्रा पर अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया में कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के लंबे संबंधों की साक्षी है और इससे नौसैनिक सहयोग के नए आयाम खोजे जाएंगे। दोनों देशों की नौसेनाएं प्रशिक्षण, कार्रवाइयों की जानकारी, समुद्र की जानकारी और विशेषज्ञों के आदान-प्रदान में सहयोग करती हैं।
© Photo : X/@PIB_IndiaIndian, Russian Navy Chiefs Hold Talks to Deepen Maritime Security Ties
Indian, Russian Navy Chiefs Hold Talks to Deepen Maritime Security Ties - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2024
Indian, Russian Navy Chiefs Hold Talks to Deepen Maritime Security Ties
पिछले कुछ समय से हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिका की नौसेना की गतिविधियां तेज़ हुई हैं। अमेरिका हिंद महासागर में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रहा है और हाल ही में बांग्लादेश में हुई घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में उसके हस्तक्षेप की आशंका बढ़ गई है।
थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन के निदेशक आलोक बंसल का कहना है कि हिंद महासागर को शांति का क्षेत्र बनाने की 1971 में की गई संयुक्त राष्ट्र संघ की घोषणा को साकार करने की आवश्यकता है।

"भारत और रूस की नौसेना के पुराने संबंध हैं। भारतीय नौसेना के कई जहाज़ रूसी मूल के हैं और भारतीय नौसैनिक अधिकारी रूस में प्रशिक्षण लेते हैं। दोनों देशों के नौसैनिक सहयोग का पुराना इतिहास रहा है," उन्होंने कहा।

आलोक बंसल ने यह भी कहा कि हाल ही में बांग्लादेश की घटनाओं को देखते हुए वैश्विक स्तर पर संबंधों में संतुलन बनाना ज़रूरी है।
Russian President Vladimir Putin attends a meeting with participants of the Supreme Eurasian Economic Council in St. Petersburg, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 20.08.2024
व्यापार और अर्थव्यवस्था
रूस को उम्मीद है कि भारत-EAEU मुक्त व्यापार वार्ता जल्द ही शुरू होगी: रूसी विदेश मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала