https://hindi.sputniknews.in/20241216/nauaisenaa-ke-lie-misaailon-se-lais-tej-riftaari-vaale-ne-yuddhpot-bnne-shuriuu-8556967.html
नौैसेना के लिए मिसाइलों से लैस तेज़ रफ्तार वाले नए युद्धपोत बनने शुरू
नौैसेना के लिए मिसाइलों से लैस तेज़ रफ्तार वाले नए युद्धपोत बनने शुरू
Sputnik भारत
भारतीय नौसेना के लिए बनने वाले पहले अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस युद्धपोत अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (NGMV) का निर्माण कोचिन शिपयार्ड में स्टील कटिंग समारोह से... 16.12.2024, Sputnik भारत
2024-12-16T18:51+0530
2024-12-16T18:51+0530
2024-12-16T18:51+0530
डिफेंस
भारतीय नौसेना
भारत
ब्रह्मोस
युद्धपोत
रूस के युद्धपोत
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/10/8557832_0:67:1280:787_1920x0_80_0_0_43b7528db67e3ba4af0bfafc88137ebb.jpg
ये युद्धपोत सबसे अच्छे हथियारों और सेंसर्स से लैस होंगे जिनसे नौसेना की युद्ध क्षमता को बढ़त प्राप्त होगी। ये सभी युद्धपोत तेज़ रफ्तार के होंगे, दुश्मन के युद्धपोत या ज़मीनी ठिकाने पर हमला करने वाली मिसाइलों से लैस होंगे। इनमें एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ हवाई हमलों की टोह लेने के सिस्टम भी होंगे। भारतीय नौसेना खुद को तेज़ी से आधुनिक बना रही है। इस समय भारतीय नौसेना के 50 युद्धपोत निर्माणाधीन हैं और अगले 12 महीनों में लगभग हर महीने एक युद्धपोत भारतीय नौसेना में समाविष्ट होगा।संयोगवश इन युद्धपोतों के निर्माण का काम 16 दिसंबर को यानि विजय दिवस पर आरंभ हुआ है जो 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस युद्ध में उल्लेखनीय कार्रवाई भारतीय नौसेना का कराची बंदरगाह पर हमला था जिसने पाकिस्तान की नौसेना की कमर तोड़ दी थी। ऑपरेशन ट्राइडेंट और ऑपरेशन पायथन नाम के इन हमलों में भारतीय नौसेना की विद्युत क्लास की मिसाइल बोट्स ने पाकिस्तानी नौसेना की ताक़त आधी कर दी थी। ये मिसाइल बोट सोवियत ओसा-1 क्लास का भारतीय संस्करण थीं।
https://hindi.sputniknews.in/20241209/atyaadhunik-friiget-tushil-bhaaritiiy-nausenaa-men-shaamil-riaajnaath-sinh-ne-kii-riuus-bhaarit-shyog-kii-taariiif-8521455.html
भारत
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2024
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/0c/10/8557832_72:0:1209:853_1920x0_80_0_0_5c67652448fbc97b52e38f1a967d601d.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
कृष्णमोहन मिश्रा
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e8/05/14/7409018_0:0:486:485_100x100_80_0_0_7e79ffa0ba84a7bd46685bfea1e9d1aa.jpg
भारतीय नौसेना, भारत, ब्रह्मोस , युद्धपोत, रूस के युद्धपोत
भारतीय नौसेना, भारत, ब्रह्मोस , युद्धपोत, रूस के युद्धपोत
नौैसेना के लिए मिसाइलों से लैस तेज़ रफ्तार वाले नए युद्धपोत बनने शुरू
भारतीय नौसेना के लिए बनने वाले पहले अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस युद्धपोत अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (NGMV) का निर्माण कोचिन शिपयार्ड में स्टील कटिंग समारोह से शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि ऐसे 6 युद्धपोत मिलने हैं जो 2027 से नौसेना में शामिल होना शुरू हो जाएंगे।
ये युद्धपोत सबसे अच्छे हथियारों और सेंसर्स से लैस होंगे जिनसे नौसेना की युद्ध क्षमता को बढ़त प्राप्त होगी। ये सभी युद्धपोत तेज़ रफ्तार के होंगे, दुश्मन के युद्धपोत या ज़मीनी ठिकाने पर हमला करने वाली मिसाइलों से लैस होंगे। इनमें एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ हवाई हमलों की टोह लेने के सिस्टम भी होंगे।
ये युद्धपोत 35 नॉट तक की रफ्तार पर पहुंचने में सक्षम होंगे और इनमें 93 नौसैनिकों को तैनात भी किया जा सकेगा। हमला करने के लिए इसमें 8 ब्रह्मोस लगाई जा सकेंगी। हवाई हमले से सुरक्षा के लिए इनमें 32 मिसाइलें लगाने की जगह होगी।
भारतीय नौसेना खुद को तेज़ी से आधुनिक बना रही है। इस समय भारतीय नौसेना के 50 युद्धपोत निर्माणाधीन हैं और अगले 12 महीनों में लगभग हर महीने एक युद्धपोत भारतीय नौसेना में समाविष्ट होगा।
संयोगवश इन युद्धपोतों के निर्माण का काम 16 दिसंबर को यानि विजय दिवस पर आरंभ हुआ है जो 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस युद्ध में उल्लेखनीय कार्रवाई भारतीय नौसेना का कराची बंदरगाह पर हमला था जिसने पाकिस्तान की नौसेना की कमर तोड़ दी थी।
ऑपरेशन ट्राइडेंट और ऑपरेशन पायथन नाम के इन हमलों में भारतीय नौसेना की विद्युत क्लास की मिसाइल बोट्स ने पाकिस्तानी नौसेना की ताक़त आधी कर दी थी। ये मिसाइल बोट सोवियत ओसा-1 क्लास का भारतीय संस्करण थीं।